अब पेड़ और घास देंगे आपकी कार को रफ्तार, वैज्ञानिको ने तैयार किया ये खास…

एक नई तकनीकवाशिंगटन। अब वह दिन दूर नहीं जब पेड़ और घास से भी कार के टायर बनाने का सपना हकीकत हो सकता है। इसके लिए वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक ईजाद की है। पारंपरिक टायर पर्यावरण के अनुकूल नहीं होते। इनका निर्माण मुख्य रूप से जीवाश्म ईंधन से किया जाता है।

दैनिक जागरण की एक खबर के अनुसार नए टायरों का निर्माण जैव ईंधन से किया जा रहा है। इसमें पेड़ और घास को शामिल किया गया है। यह जैव ईंधन मौजूदा कार टायरों के लिए आदर्श हो सकता है। इससे उसी आकार, क्षमता वाले टायर बनाए जा सकते हैं।

अमेरिका की मिनिसोटा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पॉल दौन्हेअर ने कहा, ‘हमारी टीम ने प्राकृतिक उत्पादों से आइसोप्रीन बनाने के लिए नई रासायनिक विधि तैयार की है। यह टायरों का अहम मोलेक्यूल है। इस शोध का ऑटोमोबाइल टायर के उद्योग पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है।’

LIVE TV