उम्र के हिसाब से जाने, कितना वजन आपके स्वास्थ्य के लिए हैं सही…

हमारे शस्थ्य परीर के वजन का हमारे स्वार गहरा असर पड़ता है, कम वजन होने के भी कुछ दुष्प्रभाव होते हैं तो ज्यादा वजन भी हमारे स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं।

 उम्र के हिसाब से जाने, कितना वजन आपके स्वास्थ्य के लिए हैं सही...

ऐसे में समस्या ये आती है की हम अपना सही वजन का पता कैसे लगाएं? आपको बता दें की पुरुषों की कमर 40 इंच और महिलाओं की कमर 35 इंच से ज्यादा होने की स्थिति में उनमे डायबिटीज, हाई BP और दिल से जुडी बीमारियां होने का खतरा रहता है।

इसलिए शरीर के सही वजन का पता रखना बेहद जरुरी है और इसका सही तरीका है BMI (बॉडी मास इन्डेक्स) जो मोटापा जांचने के एक सर्वमान्य मानक है। तो आइये आपको बताते हैं आप अपना BMI कैसे चेक कर सकते हैं।

क्या है BMI – हमारे शरीर की लंबाई और वजन के हिसाब से BMI निकाला जाता है जिससे ये पता लगता है की हमारा वजन कितना ज्यादा है।

BMI निकालने का फार्मूला–

  • वजन / लंबाई x लंबाई (मीटर में)
  • उदाहरण : अगर आपका वजन 80kg है और लंबाई 5.5 फिट मतलब 1.70m है तो
  • BMI = 80kg /(1.70 x 1.70) = 27
  • BMI अगर 18 से कम हो तो मतलब वजन सामान्य से कम है।
  • BMI अगर 18.5 से 24.9 के बीच हो तो मतलब वजन सामान्य है।

भारत के खिलाफ जाकर पाकिस्तान का साथ दे रहा ये देश

  • BMI अगर 25 से 29 के बीच हो तो आपका वजन ज्यादा है और आपको अपने वजन की और ध्यान देना चाहिए क्योंकि इस स्थिति में
  • शरीर में ज्यादा पसीना आना, जल्दी थकान और लीवर बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • BMI अगर 29.9 से भी ज्यादा है तो इसका मतलब है आप मोटापे के शिकार हैं और आपको अपनी फिटनेस की और ध्यान देने की
  • सख्त जरुरत है नहीं तो आप दिल की बीमारी, डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बिमारियों के शिकार हो सकते हैं।

आइडियल वजन नापने का फार्मूला–

अगर आप अपना वजन पता लगाना चाहते हैं तो अपनी लंबाई सेंटीमीटर में नापें और उसमे से 100 घटा लें।
उदाहरण के लिए अगर आपकी लंबाई 5.5 फिट मतलब 170cm है तो आपका आइडियल वजन होगा
170-100=70kg

LIVE TV