उमी भारती की आखिर किस मुद्दे पर साध्वी से हुई मुलाकात, जानें पूरी बात

साध्वी प्रज्ञा को भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने पर जहां एनडीए में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। वहीं भाजपा नेता उमा भारती ने आज भोपाल में साध्वी प्रज्ञा से मुलाकात की। साध्वी वहां उमा से गले मिलीं जिसके बाद उनकी आंख छलक गईं और वो रोने लगीं।

उमी भारती

बता दें कि कल उमा भारती ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा उम्मीदवार बनाई गईं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की तारीफ की थी। यह पूछे जाने पर कि क्या साध्वी प्रज्ञा मध्यप्रदेश में उमा भारती का स्थान लेने जा रही हैं, उमा ने कहा साध्वी प्रज्ञा ठाकुर महान संत हैं, उनके मुकाबले मैं बहुत साधारण और मूढ़ प्राणी हूं।

उमा भारती एमपी की खजुराहो सीट से भाजपा प्रत्याशी वीडी शर्मा के समर्थन में प्रचार करने कटनी पहुंचीं थीं। उमा भारती खुद एक साध्वी हैं और भाजपा की कद्दावर नेता कही जाती हैं। वह केंद्रीय मंत्री भी हैं। इस लिहाज से उनका कद पार्टी और सरकार में बड़ा है, जबकि प्रज्ञा ठाकुर ने अभी चुनावी महासमर में कदम ही रखा है।

जानिए आयरन मैन की बुलंद आवाज के पीछे हैं ये एक्टर्स 11 साल पहले हुआ था सिलेक्शन…

साध्वी प्रज्ञा हिंदुत्व का फायरब्रांड चेहरा है, जोकि कई संगीन मामलों में आरोपी भी रही हैं। ऐसे में उमा भारती का उनको लेकर दिए गए बयान को एक तरह के तंज के रुप में भी देखा जा रहा है।

उमा भारती ने इस बार खुद ही चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई थी। हालांकि कई दिनों तक उन्हें भोपाल से आखिरी बार चुनावी रण में उतारे जाने को लेकर चर्चा होती रही थी। भोपाल से कांग्रेस के उम्मीदवार मुख्यमंत्री रह चुके कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह हैं।

जानिए आज इन बॉलीवुड के स्टार ने डाला वोट , देखिए कौन-किस अंदाज में पहुंचा…
साध्वी प्रज्ञा का मुकाबला उनसे है। भोपाल सीट के सवाल पर उमा ने कहा कि दोनों पार्टियां दम लगा रही हैं। भोपाल सीट ऐसी है कि यहां भाजपा की जीत होती ही होती है और इस बार साध्वी प्रज्ञा लड़ रही हैं तो जीत ही होगी।

LIVE TV