मुंबई : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है। मुंबई की 6 सीटों पर आज ही वोटिंग है। ऐसे में बॉलीवुड के सितारे भी पीछे नहीं हैं। अजय देवगन, काजोल, आमिर खान, रेखा और प्रियंका चोपड़ा समेत बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज वोट डालने पहुंचे हैं।

बता दें की मुंबई के बांद्रा में वोट देने के बाद रेखा ने स्याही लगी उंगली के साथ पोज दिए। रेखा हर बार वोट देने जाती हैं। इस दौरान उनके लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर का सलवार-सूट पहन रखा था।
जहां प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में हैं। हाल ही में वो अमेरिका से मुंबई आई हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ वोट देने पहुंचीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने ही में शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग खत्म की। फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म 11 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
खबरों के मुताबिक एक्टर और बीजेपी नेता परेश रावल को वोट देने के बाद स्पॉट किया गया। परेश रावल अपनी पत्नी के साथ वोट देने पहुंचे। वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले कुछ समय से चर्चा है कि अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी का सीक्वल बन सकता है। फिल्म के मेकर्स कोशिश में हैं कि इस पुरानी तिकड़ी को फिर से एक बार पर्दे पर लाया जा सके।
दरअसल भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन ने गोरेगांव में अपना वोट दिया। रवि किशन इस बार खुद भी चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें बीजेपी की ओर से यूपी के गोरखपुर से टिकट दिया गया है।
‘रंगीला गर्ल’ उर्मिला मातोंडकर भी सुबह-सुबह वोट देने पहुंचीं। उर्मिला खुद भी कांग्रेस से चुनाव लड़ रही हैं। फिल्मों की बात करें तो उर्मिला आखिरी बार फिल्म ब्लैकमेल में आइटम नंबर करती दिखी थीं।
अपने स्टंट के लिए मशहूर एक्टर टाइगर श्राफ ने भी वोट दिया। टाइगर को अहमदाबाद रवाना होना है उससे पहले उन्होंने वोट देने की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।
माधुरी दीक्षित मुंबई में वोट डालने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पीले कलर के टॉप के साथ व्हाइट कलर की पैंट पहनी थी। जहां देखा जाये तो आमिर खान भी पत्नी किरण राव के साथ वोट देने पहुंचे। वोट देने के बाद दोनों ने साथ में पोज दिए।