उधम सिंह नगर के भाजपाईयों ने ‘बीजेपी सदस्यता’ कार्यशाला का किया आयोजन, “साथ आयें-देश बनायें”

रिपोर्ट- अनुराग पाल ।

उत्तराखंड : भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलायें जा रहे सदस्यता संगठन पर्व “साथ आयें-देश बनायें” के अंतर्गत सदस्यता अभियान को लेकर जिला उधम सिंह नगर के भाजपाईयों ने आज काशीपुर में एक विशाल सदस्यता कार्यशाला का आयोजन किया | इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में 20 सूत्रीय कार्यक्रम अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष नरेश बंसल मौजूद रहे।

काशीपुर में रामनगर रोड स्थित एक होटल सभागार में आयोजित इस कार्यशाला का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय, जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जविल कर भारत माता की जयघोष के साथ कार्यशाला का शुभारम्भ किया।

श्रीमती हरसिमरत कौर बादल पहुंचीं कनकपुर गुरुद्वारे, जहां उन्होंने की मत्था टेककर अरदास…

जिला उधम सिंह नगर के भाजपाईयों ने बीजेपी सदस्यता कार्यशाला का किया आयोजन, "साथ आयें-देश बनायें"

इसके बाद वंदे मातरम का गान भी किया गया। इस मौके पर पार्टी के मंचासीन स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि नरेश बंसल का स्वागत किया गया।

इस जिला सदस्यता कार्यशाला में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को लोगों को संगठन से अधिक से अधिक संख्या में जोड़कर उन्हें सदस्यता दिलाये जाने के टिप्स दिये। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्य अतिथि नरेश बंसल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अकेली ऐसी पार्टी है जो अपना संगठन पर्व मनाती है। पार्टी के विस्तार के लिए हम सदस्यता करते हैं।

प्रत्येक बूथ पर हम 100 सदस्य बनाएंगे और 50 सदस्य जो कार्यकर्ता बनाएगा उसे सक्रिय कार्यकर्ता मानकर वह पार्टी में दायित्व पाने का हकदार और वह पार्टी के संगठनात्मक चुनाव में भाग लेने का हकदार हो जाएगा।

हर कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में हर वर्ग के व्यक्ति को भाजपा की नीतियों से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़ें। साथ ही उन्होंने कहा कि जितने अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जायेगी संगठन उतना ही मजबूत होगा तथा देश के प्रधानमंत्री के हाथ उतने ही और अधिक मजबूत होंगे।

संयुक्त अरब अमीरात में फंसे 9 भारतीय, नौकरी के झांसे में गए थे विदेश

कार्यशाला में जिलेभर से आये भाजपाईयों ने भी अधिक से अधिक संख्या में लोगों को संगठन से जोड़कर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाये जाने का भरोसा दिलाया।

LIVE TV