प्रशासनिक अमले की लापरवाही पड़ गई योगी को भारी, एक छोटी सी चूक से छूटे आदित्यनाथ के पसीने

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रीलखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोज की तरह बुधवार को भी अपने सरकारी आवास पर बड़ी संख्या में आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इसी दौरान मुख्यमंत्री आवास के बाहर हजारों की संख्या में पहुंचे फरियादियों की भीड़ में भगदड़ मच गई।

मुख्यमंत्री आवास के बाहर मची भगदड़ में कई लोगों को हल्की चोटें भी आई हैं। हालांकि, भगदड़ की आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास पर तैनात प्रशासनिक अमले की बदइंतजामी भी देखी गई।

जनता दरबार में बढ़ती फरियादियों की भीड़ अफरा-तफरी का मुख्य कारण है। बढ़ती भीड़ को नियंत्रण में रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। भगदड़ मचने की असली वजहों का अभी कोई पता नहीं चल पाया है। लेकिन, बताया जा रहा है कि अफरा-तफरी उस वक्त मची, जब फरियादी लाइन में लगकर मुख्यमंत्री आवास के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे।

LIVE TV