उत्तराखंड के फंसे लोगों की होगी घर वापसी, सरकार इस दिशा में भी कर रही है काम…

उत्तराखंड।  उत्तराखंड के लोग आस-पास के कई राज्यों में फंसे हैं। उनकी घर वापसी के लिए सरकार इंजाम कर रही है। सरकार ने एक लिंक जारी किया जिसके माध्यम से वह अपने फंसे लोगों की घर वापसी करा सकती है।

 

 उत्तराखंड में फंसे लोगों की होगी घर वापसी, सरकार इस दिशा में भी कर रही है काम...
इस लिंक पर क्लिक कर अप्लाई किया जा सकता है। इसमें अप्लाई करने वाले का पंजीकरण होगा और घर वापसी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बुधवार को राज्य सरकार को इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय का आदेश मिल गया है। अब प्रदेश सरकार उसके अनुरूप आदेश जारी करेगी।
उत्तराखंड में भी कई राज्यों के लोग फंसे हैं
शासन ने स्पष्ट किया है कि चरणबद्ध तरीके से अन्य राज्यों में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों को सुरक्षित घर लाया जाएगा। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अन्य राज्यों में फंसे लोगों की सुरक्षित घर वापसी का जिम्मा राज्यों को सौंप दिया है।

पहाड़ो पर घूमना पसंद हैं,तो एक बार कलिम्पोंग घूमकर आइए!

राज्य तय करेंगे कि उनके यहां फंसे नागरिकों को कैसे वापस लाया जा सकता है। प्रदेश सरकार सभी राज्यों में फंसे नागरिकों की सूची तैयार करेगी, उसके बाद उन राज्यों के साथ वार्ता कर आने जाने की व्यवस्था बनाई जाएगी। उत्तराखंड में भी कई राज्यों के लोग फंसे हैं, वहां की राज्य सरकारों को भी अवगत करवाया जाएगा।

 

LIVE TV