ईशा अंबानी की प्री वेडिंग में धड़क गर्ल का लुक उड़ रहा सबके होश, वायरल तस्वीरें

मुंबई.ईशा अंबानी का प्री-वेडिंग फंक्शन किसी फेस्टिवल से कम नहीं लग रहा है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर इस फंक्शन से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल होती नजर आ रही हैं। इस शाही फंक्शन में ना सिर्फ परिवार वाले बल्कि बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी शामिल होते नजर आए। इसी बीच सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर की कुछ तस्वीरें वायरल होती नजर आई। सामने आई इन तस्वीरों में डार्क ग्रीन कलर के वेलवेट ब्लाउज के साथ बांधनी साड़ी में बेहद खुबसूरत लग रही है। उनकी इस साड़ी को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है।

https://www.instagram.com/p/BrR-IW6nP0g/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_camera

इतना ही नहीं उनकी खूबसूरती में जो सबसे ज्यादा चार -चांद लगा रहा है, वो है लाइट मेकअप। सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर की इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। एक घंटे पहले शेयर की हुई तस्वीर को अब तक 258,721 likes मिले है।

https://www.instagram.com/p/BrRe9Mwgd9B/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_camera

वैसे आपको बता दें, जाह्नवी कपूर के करियर के सितारे बुलंदियों पर हैं। मंगलवार को नॉर्वे के वाणिज्य दूतावास ने ‘शूटिंग स्टार ऑफ द ईयर’ से जाह्नवी को सम्मानित किया था। इस दौरान जाह्नवी अपने पापा बोनी कपूर के साथ दिखी थी। इस दौरान वो नीले रंग की साड़ी में दिखी थी। अवॉर्ड समारोह में जाह्नवी कपूर ने कहा, ‘इस समय यहां खड़े होकर अवॉर्ड लेना मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। मैं अब हमेशा दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए और कड़ी मेहनत करती रहूंगी।‘

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए महिंद्रा इलेक्ट्रिक, स्मार्टई ने मिलाया हाथ

बता दें, इस साल 20 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म धड़क से जाह्नवी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत की थी। अपने फिल्म डेब्यू से पहले उनकी मां और बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का असमय निधन भी हो गया था। फिलहाल जाह्नवी अपनी आगामी फिल्म ‘तख्त’ में व्यस्त हैं। फिल्म में अलिया भट्ट, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, विकी कौशल और अनिल कपूर भी है। करण जौहर की यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी।

LIVE TV