इस साल 12 पद्म पुरस्कारों के साथ भारत का ये राज्य रहा शीर्ष पर

मुंबई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को घोषित 112 पद्म पुरस्कार विजेताओं में से कुल 13 विजेताओं, जिनमें एक दंपति भी शामिल है।

साथ 12 पद्म पुरस्कार अपने नाम कर महाराष्ट्र इस दौड़ में सबसे आगे निकल गया। इसमें दो पद्म विभूषण (देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार), एक पद्म भूषण (देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार) और नौ पद्मश्री (देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार) शामिल हैं।

पद्म विभूषण के लिए नामित होने वालों में मुंबई के रहने वाले लार्सन एंड टूब्रो लिमिटेड समूह के के कार्यकारी अध्यक्ष 77 वर्षीय ए.एम. नाईक और पुणे के प्रसिद्ध लेखक एवं रंगकर्मी बी.एम. पुरंदरे (96) शामिल हैं।

पद्म भूषण के लिए नामित होने वाले लातूर के डॉ. अशोक कुकडे अपने द्वारा स्थापित विवेकानंद हॉस्पिटल के जरिए स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं।

नौ पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मनोज बाजपेयी (49), जाने-माने हास्य कलाकार दिनयार कॉन्ट्रैक्टर (89) शामिल हैं।

अन्य विजेताओं में सिकल सेल बीमारी में शोध के लिए सुदाम एल. काटे और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (नई दिल्ली) के निदेशक व प्रसिद्ध रंगकर्मी वामन केंद्रे शामिल हैं।

महाराष्ट्र के चिकित्सक दंपति रवींद्र डी.कोल्हे और उनकी पत्नी स्मिता आर. कोल्हे को अमरावती के एक सबसे पिछड़े आदिवासी इलाके मेलघाट को किसान आत्महत्या मुक्त क्षेत्र में बदलने में मदद करने के लिए पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

प्रसिद्ध शंकर-एहसान-लॉय तिकड़ी के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक-संगीतकार शंकर महादेवन नारायण को पद्मश्री पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।

वरिष्ठ शिक्षाविद और गुजराती स्तंभकार, 99 वर्षीय नागीदास संघवी और एक कसाई परिवार से ताल्लुक रखने वाले शब्बीर बी. सैय्यद, जिनकी छवि अब ‘गौ रक्षक’ की है और जिनकी गौशाला में 160 से ज्यादा गायें हैं, उन्हें भी पद्मश्री पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।

पीएम मोदी ने फिर तोड़ा प्रोटोकॉल, राजपथ पर की चहलकदमी

इसके अलावा, बॉलीवुड अभिनेता व लेखक कादर खान, जिन्होंने कनाडाई नागरिकता हासिल कर ली थी और जिनका एक जनवरी को टोरंटो में निधन हो गया। उन्हें भी मरणोपरांत पद्मश्री के लिए नामित किया गया है।

LIVE TV