इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचा रखा है तहलका , जाने इसके बारे में…

क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ हैं की सामने एकदम से अचानक ऐसी चीज़ आ जाए जिसे देखकर अचनाक से इंसान डर जाए तो। हर इंसान के साथ ऐसी कोई न कोई घटना जरूर घटती हैं।

 

 

 

वहीं कभी-कभी हमारा सामना कुछ ऐसे जीवों से हो जाता है, जिन्हें देखकर खुद की आंखों पर भी यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला है चीन के एक गांव में।

प्रतापगढ़ में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका, 10 घण्टे में दूसरी गोलीबारी की घटना

जहां इंसानी चेहरे जैसी दिखने वाली मछली तैरती हुई दिखी। इसे जिसने भी देखा, वो हैरान हुए बिना नहीं रहा। इस अजीबोगरीब मछली का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, इंसानी चेहरे वाली इस मछली का वीडियो एक महिला ने अपने कैमरे से रिकॉर्ड किया है। इसे मियाओ गांव में एक झील में देखा गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मछली तैरती हुई नदी के किनारे पर आती है और कुछ खाने की कोशिश करती है।

दरअसल ट्विटर पर शेयर किए गए 14 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक साढ़े पांच लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि इसे 17 हजार लाइक्स मिले हैं और पांच हजार से ज्यादा लोग रिट्वीट कर चुके हैं। लोगों ने इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट भी किए हैं। कुछ लोगों ने इस मछली को डरावना बताया है तो वहीं कुछ लोगों ने इस वीडियो को एडिटेड करार दिया है।

LIVE TV