इस महिला ने दिया 2 सिर और 4 पंजे वाले बच्चे को जन्म , देखकर हुए सब हैरान…

जिंदगी में कब ऐसा मोड़ आ जाए जिस पर भरोसा करना मुश्किल हो जाये ये कहा नहीं जा सकता हैं। वहीं देखा जाए तो मध्य प्रदेश से एक ऐसी खबर सामने आई हैं की जिसको देखकर रोंगटे खड़े हो जाए।

 

बतादे की सृष्टि की संरचना की जब भी बात होती है तो ये कहा जाता है कि ऊपर वाले ने ही इसे बनाया है। उन्होंने ही जीव-जंतु से लेकर हम इंसानों को बनाया है। लेकिन कभी-कभी हमारे आसपास कुछ ऐसी अनोखी बातें हो जाती हैं जिसपर यकीन करना बड़ा मुश्किल हो जाता है।

 

शर्मसार! भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर युवती के साथ किया गैंगरेप

जहां कुछ ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से सामने आया है। यहां पर जन्मे एक नवजात के 2 सिर, 3 हाथ और 4 पंजे हैं। इस बच्चे को देखकर वहां के डॉक्टर भी हैरान हैं।

वहीं मध्य प्रदेश में विदिशा जिले के गंज बसौदा की निवासी 21 वर्षीय बबीता अहिरवार ने इस बच्चे को जन्म दिया। इस नवजात शिशु के दो सिर और तीन हाथ हैं। यह बच्चा कंधों से जुड़ा हुआ है और इसका तीसरा हाथ दोनों सिर के बीच से निकला हुआ है। फिलहाल इस बच्चे के साथ इसकी मां को भी आसीयू में रखा गया है।

दरअसल इस बच्चे को जन्म देने वाली बबीता की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी और यह उनका पहला बच्चा है। हालांकि बबीता जब गर्भवती थी तभी सोनोग्राफी में जुड़वा बच्चों की उम्मीद जताई गई थी। आमतौर पर ऐसा तब होता है।

जब महिला के गर्भ में भ्रूण ठीक से विकसित नहीं होता। यह स्थिति एक लाख में से एक के साथ होती है। डॉक्टरों के मुताबिक विदिशा में ऐसा यह पहला मामला है। विदिशा जिले अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि इस बच्चे के एक हाथ में दो हथेलियां भी है। सबसे खास बात ये है कि इस बच्चे के पास केवल एक ही दिल है।

LIVE TV