इस बात से नाराज होकर नौसेना प्रमुख बोले- ‘चीन को जवाब देने की ज़रूरत है’

नई दिल्ली। हिंद महासागर में चीन के बढ़ते प्रभाव पर भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल कर्मबीर सिंह ने चीन की सेना के विस्तार पर जवाब देने की बात कही है। दरअसल चीन ने बुधवार को एक श्वेत पत्र जारी किया था, जो ‘नए युग में चीन की राष्ट्रीय सुरक्षा’ नाम के शीर्षक से था।

श्वेत पत्र में चीन ने अमरीका की एशिया-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक चालों की जमकर आलोचना की है। साथ ही भारत, अमरीका, रूस और अन्य देशों के साथ सैन्य विकास के विभिन्न पहलुओं पर बात की है।

चीनी श्वेत पत्र पर नौसेना प्रमुख ने कहा ”ये सिर्फ़ चीनी श्वेत पत्र की बात नहीं है बल्कि ऐसा पहले भी कहा गया है। पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) नेवी पर बहुत से संसाधन लगाए गए हैं जिसके पीछे उनकी वैश्विक शक्ति बनने के इरादे साफ़ नज़र आते हैं। हमें इस पर सावधानीपूर्वक नज़र रखने की ज़रूरत है कि कैसे हम अपने बजट और बाधाओं के साथ जवाब दे सकते हैं।”

इस डरावनी जगह के नीचे दफन हैं 60 लाख से ज्यादा मुर्दों की हड्डियां और खोपड़ियां

नौसेना प्रमुख ने कहा कि अफ्रीका के हॉर्न में जिबूती में अपना पहला ओवरसीज बेस स्थापित करने और कराची में नौसैनिक टर्नअराउंड सुविधाएं जारी रखने के बाद हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी नौसेना के घुसपैठ को नजरअंदाज करना भारत के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि चीन ने बिना वक्त गंवाए इस क्षेत्र में अपने छह से आठ युद्धपोत लगा दिए हैं।

LIVE TV