इस दिन होगी Xiaomi Redmi Note 7 की एंट्री, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स लीक

नई दिल्ली। मोबाइल निर्माता कंपनी श्याओमी इन दिनों अपने लांच इवेंट को लेकर खासी चर्चा में है। बता दें कंपनी 10 जनवरी को एक इवेंट आयोजित करने वाली है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि इस इवेंट में कंपनी अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन और अन्य डिवाइसेज पर्दा हटाएगी। वहीं खबर यह भी है कि कंपनी इस इवेंट के दौरान अपने शानदार हैंडसेट Xiaomi Redmi Note 7 को भी लांच करेगी।

दरअसल Redmi Note 7 को बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। वहीं इस हैंडसेट के पोस्टर भी ऑनलाइन सार्वजनिक हुए हैं, जो इसके जल्द लांच होने का इशारा दे रहे हैं।

इससे पहले की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Xiaomi अपने 10 जनवरी वाले इवेंट में Redmi 7 या Redmi Pro 2 लॉन्च करेगी। वहीं नई लीक इशारा करती है कि 10 जनवरी को शाओमी रेडमी नोट 7 को लॉन्च किया जाएगा।

खबरों के मुताबिक़ गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा और पोस्टर में दावा किया गया है कि Redmi Note 7 को 10 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा, यानी इसी हफ्ते गुरुवार को।

दूसरी तरफ, Xiaomi ने अपने लॉन्च इवेंट के लिए लिप सिंकिंग ऐप Tik Tok के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। इसके अलावा एक वीडियो भी साझा किया गया है, जिसमें अगले रेडमी स्मार्टफोन के टिकाऊ और मजबूत होने के दावे किए गए हैं।

पोस्टर में यह भी दावा किया गया है कि Redmi Note 7 को 10 जनवरी को लॉन्च होगा। इसमें 48 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। Xiaomi लंबे समय से अपने 10 जनवरी वाले इवेंट में 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन लॉन्च करने का टीज़र ज़ारी करती रही है। ताज़ा जानकारी तो यह भी है कि अब रेडमी अलग ब्रांड बन जाएगा। यह ब्रांड ऑनलाइन एक्सक्लूसिव होगा और आक्रामक कीमत के लिए के लिए जाना जाएगा।

अलग ब्रांड बनने के बाद पहले Redmi फोन को 10 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। वैसे, इस इवेंट को लेकर कई तरह के दावे किए जा चुके हैं। कुछ लोगों का मानना है कि इस इवेंट में कंपनी Redmi Pro 2 को लॉन्च करेगी।

कुतुब मीनार के इस खौफनाक रहस्य को जानकर काँप जाएंगे आप, देखने जाएँ लेकिन जरा संभलकर…

हाल ही में आई एक रिपोर्ट में Redmi 7 को लॉन्च करने का दावा किया गया। अब नई रिपोर्ट में शाओमी द्वारा रेडमी नोट 7 को ही 10 जनवरी को लॉन्च करने का दावा किया गया है। उम्मीद है कि गुरुवार को इवेंट के बाद इन कयासों पर विराम लग जाएगा।

बता दें Geekbench लिस्टिंग से पता चला है कि Redmi Note 7 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा। इसमें स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 6 जीबी रैम दिए गए हैं। इसी Redmi Note 7 की झलक Slash Leaks के लीक पोस्टर में मिली है।

फिल्म ‘हीरो’ के बाद अब ‘सेटेलाइट शंकर’ में नजर आएंगे सूरज पंचोली

वहीं लीक पोस्टर में डिवाइस का अगला और पिछला हिस्सा दिखाया गया है। यह बीते हफ्ते की TENAA लिस्टिंग से मेल खाता है। Xiaomi Redmi Note 7 में फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच है।

पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है और यह ग्रेडिएंट बैक फिनिश के साथ आता है। इसके अलावा पोस्टर से पता चला है कि फोन ब्लैक, ब्लू और पिंक रंग में आएगा।

LIVE TV