इस गाँव में नई नवेली दुल्हन से कराया जाता है एक अनोखा काम, जानकर सब हो जाते हैं हैरान…

घर में नई बहू का सवागत करते आप सभी ने देखा होगा। सभी अपनी परंपराओं व रीति-रिवाजों के अनुसार घर में आने वाली लक्ष्मी का स्वागत करते हैं। आज हम आपको नई बहू की स्वागत का एक ऐसा तरीका बताएंगे जो वाकई में गजब है।

इस गाँव में नई नवेली दुल्हन से कराया जाता है एक अनोखा काम

बता दें हम यहां मिथिला की बात कर रहे हैं। यहां की परंपरा बिल्कुल अलग हटकर है। मिथिला में घर में नवविवाहित बहू का स्वागत उसके बालों में तेल लगाकर किया जाता है। इस दौरान केवल परिवार के सदस्य ही नहीं बल्कि गांववासी भी रहते हैं।

मिथिला में लोग महिलाओं को देवी का रूप मानते हैं। जब नई बहू घर आती है तो उनके बालों में तेल लगाकर उनका स्वागत किया जाता है।

इस दौरान घर की महिलाएं बहू के पैरों को धीरे-धीरे से सहलाकर उनमें तेल लगाती है।

सिर्फ पैरों में ही नहीं बल्कि बालों में भी तेल लगाए जाने की यहां परंपरा है। इसके बाद उनके बालों को संवारा भी जाता है। ऐसा करके परिवार की महिलाएं नई बहू का आदर-सत्कार करती हैं।अतिथि सत्कार में मेजबान खुद को गौरवान्वित महसूस करती हैं।

सिर्फ महिलाओं के साथ ही ऐसा नहीं होता है बल्कि पूरूषों को भी तेल लगाने की प्रथा का पालन किया जाता है। यहां शादी के दौरान आए बारातियों को दूसरे दिन नहाने से पहले उनके शरीर में तेल लगाया जाता है।

सालों से भूखा है ये पत्थर, इसे देखकर हर किसी को आ जाता है रोना…

वैवाहिक अनुष्ठान में आए बच्चों एवं बच्चियों के बालों में भी तेल लगाया जाता है। हालांकि इस प्रथा का एक वैज्ञानिक आधार भी है।

दरअसल, जैसा कि हम जानते हैं कि तेल में कई प्रकार के औषधीय गुण होते हैं।इसलिए बालों में नारियल तेल लगाकर अतिथियों का स्वागतकिया जाता है।

इससे मस्तिष्क में शीतलता बनी रहती है और चर्म रोग भी ठीक हो जाते हैं। यानि कि सालों से यहां चल रही इस परंपरा को लोग ऐसे ही नहीं मनाते हैं बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक तर्क भी है।

LIVE TV