इस अजीबोगरीब रेस्टोरेंट में सिर्फ इशारों में देना होता है आर्डर, अगर बोले तो देना होगा 10 गुना बिल

आपने दुनिया में मौजूद कई अजीबोगरीब रेस्टोरेंट के बारे में सुना होगा। कहीं जेल की तरह बने रेस्टोरेंट में लोग खाना खाते हैं तो कहीं पेड़ों पर और यहां तक कि पानी के अंदर भी रेस्टोरेंट बनाये गये हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही अजीबोगरीब रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां बोल कर नहीं बल्कि सिर्फ इशारों से ही खाने का ऑर्डर दे सकते हैं।

अजीबो गरीब रेस्टोरेंट

यह अजीबोगरीब रेस्टोरेंट चीन के ग्वांगझू में खुला है। दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी फूड चेन स्टारबक्स ने इस रेस्टोरेंट की शुरुआत की है। इसे साइलेंट कैफे नाम दिया गया है। यह चीन का पहला इस तरह का रेस्टोरेंट है।

इस रेस्टोरेंट की खास बात ये है कि यहां आने वाले ग्राहकों को बिना बोले अपना ऑर्डर देना पड़ता है। आपको जो भी मंगाना हो, अपने हाथ के इशारे से मेन्यू कार्ड के नंबर को बता दें, ऑर्डर आपके पास आ जाएगा।

यहां ऐसी भी सुविधा दी गई है कि अगर कोई ऐसी बात जिसे ग्राहक कर्मचारियों को नहीं समझा पाते उसे एक नोटपैड पर लिखकर दे सकते हैं। यहां ग्राहक और कर्मचारियों के बीच डिजिटल संचार की भी व्यवस्था की गई है।

महिला ने 36 लाख रूपये में खरीदी ऐसी चीज, जिसे जानकर उड़े सबके होश

इस रेस्टोरेंट की दीवारों पर सांकेतिक भाषा के चिह्न और सूचक यानी इंडिकेटर बनाये गये हैं ताकि उनके मतलब को आसानी से समझा जा सके। दरअसल, इस रेस्टोरेंट को खोलने का लक्ष्य ग्राहकों को ना सुन पाने वाले लोगों की भाषा समझने के लिए प्रेरित करना है।

इस रेस्टोरेंट में फिलहाल 30 कर्मचारी काम करते हैं, जिसमें से 14 कर्मचारी ऐसे हैं, जो सुन नहीं सकते। स्टारबक्स ने अपने इस रेस्टोरेंट में ऐसी व्यवस्था की है, जिससे सुन सकने में असमर्थ लोगों को भविष्य में अधिक से अधिक काम मिल सके।

LIVE TV