इलाज में हुई लापरवाही के साथ अस्पताल ने सेना के जवानों के साथ की मारपीट !

रिपोर्ट:अमन कुमार

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही| ताजा मामला केके हॉस्पिटल एसपी ऑफिस के सामने का है जहां पर सीआरपीएफ और आईटीबीपी का जवान अपने रिटायर्ड एयर फोर्स के पिता का इलाज कराने 8 अप्रैल को आया था|

इलाज के दौरान फौजी जवानों के पिता की मौत हो गई फौजी जवानों का आरोप है कि डॉक्टर के स्थान पर नर्सिंग स्टाफ इलाज कर रहा था जिससे उनके पिता की मृत्यु हो गई|

इतना कहने के बाद ही हॉस्पिटल प्रशासन और हॉस्पिटल के मालिक के के सिंह ने दोनों फौजी जवानों को हॉस्पिटल के अंदर बंद कर पीटा जिससे फौजी जवानों को गंभीर चोटें भी आई

एसएसपी ऑफिस के सामने संचालित हो रहा केके हॉस्पिटल अक्सर विवादों के घेरे में रहता है कई बार तो अस्पताल सीज भी हो चुका है|

पेट्रोल इंजन और अपडेटेड वर्जन के साथ लांच हुई Baleno, देखें इसकी सबसे खास बात

अस्पताल सीज होने के साथ ही अस्पताल के मालिक के के सिंह व उनकी पत्नी जो डॉक्टर हैं जेल भी जा चुकी है| लेकिन फिर भी पैसे और रसूख के दम पर मरीजों के जान के साथ खिलवाड़ करना बंद नहीं कर रहा है|

जवानों ने अस्पताल पर लापरवाही के साथ हॉस्पिटल के स्टाफ पर हॉस्पिटल का दरवाजा बंद कर दोनों जवानों के साथ जवानों के भांजे की जमकर पिटाई का आरोप लगाया है|

चोटें आई जवानों का कहना है कि वह अपना घर-परिवार छोड़कर देश की रक्षा के लिए सदैव तैयार रहते हैं लेकिन देश के अंदर जवानों के साथ ऐसा बर्ताव हो रहा है इससे जवानों का मनोबल भी टूटता है और प्रशासन पर सवाल भी खड़ा होता है कि देश की सीमा के रक्षक देश के अन्दर कितने सुरक्षित हैं| प्रशासन को अस्पताल और डॉक्टर के ऊपर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि अन्य को नुकसान ना उठाना पड़े

LIVE TV