इडली-डोसा से अरबपति बनने का सफ़र

पी. सी. मुस्तफानई दिल्ली: कहते हैं अपने अपनी मेहनत के दम पर इंसान कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं। संसाधनों की कमी किसी भी मेहनतकश इंसान के पांव में बेड़ियाँ नहीं डाल सकती। ऐसे ही एक कभी हार न मानने वाले मेहनती हैं केरल के पी.सी. मुस्तफा। इन्होंने आज अपनी कंपनी 100 करोड़ की बना ली है। जबकि इनके पिता एक कुली थे।

पी.सी. मुस्तफा का सफ़र

43 वर्षीय पी.सी. मुस्तफा केरल के वायनाड जिले के दूरदराज के एक गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता एक कुली थे और उनकी मां कभी स्कूल नहीं गई थीं। मुस्तफा भी कक्षा 6 में फेल हो गए थे, लेकिन इन्होंने 25,000 रुपये से शुरू करके आज अपनी कंपनी 100 करोड़ की बना ली है।

मुस्तफा ने हमेशा चुनौतियों का सामना डंटकर किया। किसी तरह अपनी पढ़ाई करते हुए कालीकट के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान और बेंगलुरु के भारतीय प्रबंधन संस्थान में पढ़ाई की।

अपनी कड़ी मेहनत और संघर्षों की बदौलत आज मुस्तफा 100 करोड़ की कंपनी (आईडी ताजा पैक इडली और डोसा) जो डोसा बैटर और रोटी बनाती है, के मालिक हैं। भारत के मुख्य शहरों में मुस्तफा की कड़ी की इस कंपनी के प्रोडक्ट्स मिलते हैं।

दे रहे लोगों को रोजगार

कभी दूसरों का भार उठाने वाले कुली के बेटे मुस्तफा ने आज हजार से ज्यादा परिवार की रोजी रोटी चलाने की जिम्मेदारी उठा रखी है। मुस्तफा ने अपनी कंपनी मात्र 25,000 रुपए लगाकर शुरू की थी और आज वह कई ग्रामीण लोगों को रोजगार दे रहे हैं।

पी.सी. मुस्तफा कहते हैं, ‘मैं वायनाड में कलपट्टा के पास चेन्नालोड नामक एक छोटे से गांव में पला बढ़ा, जहां न तो सड़क थी और न बिजली। रोजाना पढाई के लिए लगभग चार किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। इतनी दूरी के चलते कई बच्चे नहीं पढ़ पाए। मेरे पिता भी कक्षा 4 के बाद पढ़ाई नहीं कर पाए और एक कॉफी बागान पर कुली के रूप में काम करते थे। मेरी तीन छोटी बहनें हैं’।

एक आइडिये ने बदल दी जिंदगी

पी.सी. मुस्तफा ने एक बार देखा कि डोसा के बैटर को एक लड़का पॉलीथीन में रबरबैंड से बांधकर बेच रहा है और यहीं से मुस्तफा को विचार आया कि इस व्यवसाय को एक बड़े पैमाने पर शुरू किया जा सकता है। मुस्तफा के भाइयों ने उसके इस काम में हाथ बंटाया।

पांच लोगों की इस कंपनी में जहां पहले दिन में केवल 10 पैकेट्स बनते थे, वहीं आज 2016 में इस कंपनी में 1100 कर्मचारी काम कर रहे हैं, जो रोजाना 50,000 पैकेट बनाते हैं।

LIVE TV