ये लड़की भोजन में पसंद करती है कीड़े-मकोड़े

इंसान का भोजननई दिल्ली। हमारे खाने में अगर कोई कीड़ा गिर जाता है तो हम पूरा खाना फेंक देते हैं। पर क्या आप कभी सोच सकते हैं कि किसी इंसान का भोजन सिर्फ कीड़े-मकोड़े ही हैं। जी हां ये खबर सौ प्रतिशत सही है। दरअसल, बल्गेरिया की एक लड़की पिछले 2 सालों से कीड़े-मकोड़े खा कर जिंदा है। इस लड़की का नाम है “क्रिमीना”। क्रिमीना को कीड़े खाना इतना पसंद है कि 2 साल से वो कीड़े खा रही है।

यह भी पढ़ें : सीएम योगी ने लालू को दिखाया आईना, कहा- पहले बिहार को सुधार लो

क्रिमिना करीब दो साल से कीड़ों के व्यजनों को पूरी दुनिया में खोज रही हैं। वो कीड़ों को प्रोटीन का सबसे बेहतर स्रोत मानती हैं। उन्होंने बताया कि, ‘मैं प्रोटीन के सर्वश्रेष्ठ स्रोत को खोज रही थी। वो स्रोत जिसमें हारमोन, एंटीबायोटिक, पेस्टीसाइड जैसा कुछ न हो और उसमें जरूरी अमीनो एसिड भी मिल जाए।

उसने कहा कि ‘मुझे टिड्डे काफी पसंद हैं, जब उनके पंख और पैर तोड़ कर अलग कर दिया जाते हैं तो उसका स्वाद और मजेदार हो जाता है। मुझे हर तरह के कीड़े पसंद हैं। खाने में पड़े कीड़े, भैंस के कीड़े या रेशम के कीड़े सब पसंद हैं’।

इन व्यंजनों के लिए वो न सिर्फ यूरोप या थाईलैंड से कीड़े खरीदती हैं। पहले वो अपने पास इन कीड़ों को पालती थीं, लेकिन जब उन्हें यात्रा करनी होती है, तो उनकी देखभाल कोई नहीं कर पाता। इसलिए उन्होंने ये सब बंद कर दिया।

यूनाईटेड के हिसाब से कीड़े प्रोटीन, न्यूट्रीशन और पोषण के लिए काफ़ी अच्छे हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान भी नहीं होता। क्रिमिना ने बताया कि एक​ किलो गो मांस के मुकाबले,एक किलो झींगुर के लिए आपको 2000 गुना कम पानी, 12 गुना कम खाना और 13 गुना कम जमीन चाहिए।

LIVE TV