आवारा सांड के हमले का शिकार हुआ पुलिसकर्मी, आगरा रेफर

यूपी के फ़िरोज़ाबाद के थाना क्षेत्र के बजरिया में आवारा साड का कहर देखने को मिला है। यहां एक आवारा सांड ने पुलिस कर्मी पर जानलेवा हमला किया। इस हमले के बाद पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी का उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है।

शनिवार की रात को थाना दक्षिण क्षेत्र के बजरिया में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब आवारा सांड ने एक पुलिस कर्मी पर जानलेवा हमला कर दिया। आवार सांड के इस हमले में पुलिसकर्मी जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसको आनन फानन में उपचार के लिये प्राइवेट ट्रामा में भर्ती कराया गया। हालांकि यहां पुलिसकर्मी की हालत गंभीर होने के कारण आगरा प्राइवेट अस्पताल के लिये रेफर किया गया है। बताया जाता है, पुलिस कर्मी जितेंद्र थाना दक्षिण में तैनात है जो बजरिया में डियूटी कर रहा था।

LIVE TV