खबरदार! आलिया के ब्वॉयफ्रेंड के साथ किसी ने कुछ किया तो… वह उसे धोप देंगी

मुंबई। बीते साल बॉलीवुड के लिए शादी सेलिब्रेशन का साल रहा। इस साल जिसकी शादी की चर्चा है वह है बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा फैन फॉलोइंग वाले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की।

अपने रिश्ते को लेकर आलिया भट्ट ने एक बहुत बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई उनके ब्वॉयफ्रेंड के साथ कुछ करना चाहे तो वह उसे धोप देंगी।

बता दें कि आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘गली ब्वॉय’ 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज़ हो रही है। कल फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। इस मौके पर प्रेसवार्ता के दौरान रणवीर सिंह और आलिया भट्ट पत्रकारों से रुबरु हुए।

पत्रकारों ने दोनो से जमकर सवाल किए। आलिया से पूछा गया हर दूसरा सवाल रणबीर कपूर से जुड़ा हुआ था। ऐसे में पत्रकारों ने आलिया भट्ट से पूछा की कभी कोई आपके ब्वॉयफ्रेंड के साथ कुछ करना चाहे तो क्या उसे भी धोप (हड़काना या मारना) देंगी?

इस सवाल का जवाब देते हुए आलिया ने कहा कि नहीं मैं अहिंसा में विश्वास रखती हूं। इसलिए मैं उसके साथ कुछ भी नहीं करुंगी, लेकिन हां मैं उसे अपने मन में ज़रुर धोप दूंगी। आलिया भट्ट के इस जवाब पर रणवीर सिंह ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि किसी की मजाल है जो आलिया के ब्वॉयफ्रेंड के सा कोई गुलू गुलू करे।

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रही है यह भोजपुरी फ़िल्म ‘लागल रहा बताशा’, जाने इसकी रिलीज़ डेट

बता दें कि फिल्म सिंबा के हिट हो जाने के बाद रणवीर सिंह अपनी दूसरी फिल्म के साथ दर्शकों से रुबरु होने को तैयार हैं। इस फिल्म में वह आलिया भट्ट के साथ रोमांस करने नज़र आएंगे।

कैटरीना की जगह अब श्रद्धा कपूर एबीसीडी-3 में बिखेरेंगी अपना जलवा

फिल्म के कई पोस्टर रिलीज़ हो चुके हैं और आज फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज़ कर दिया गया है। जिसमें दोनो की जोड़ी कमाल की दिख रही है। रणवीर सिंह अपनी इस फिल्म में एक ऐसे आम लड़के की भूमिका अदा कर रहे हैं जो कि ज़बरदस्त रैप करता है।

LIVE TV