आराम से करिए शादी, अब घर बैठे मिलेगा प्रमाण पत्र

शादीबेंगलुरू। भारत में शादी के लिए कानूनी मान्यता प्राप्त करना जरूरी होता है। कानूनी पंजीकरण कराने के लिए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सब रजिस्ट्रार ऑफिस के चक्कर काटने पड़ते है।

लेकिन अब आपको शादी का प्रमाण पत्र पाने के लिए दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि अब आप आसानी से घर बैठे ही अपनी शादी का प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते है।

बिहार में बाल विवाह व दहेज के खिलाफ शुरू हुआ अभियान

इस नई प्रणाली को सबसे पहले बेंगलुरू के रजिस्ट्रार ऑफिस से शुरू किया जाएगा। वहीं इस साल के अंत तक यह सेवा राज्य के सभी सब रजिस्ट्रार में शुरू कर दी जाएगी।

पाकिस्तान खेल रहा घिनौना खेल, बच्चे का किया शिकार और…

जी हां, अब कर्नाटक के डाक विभाग टिकट और पंजीकरण विभाग ने इसके लिए एक अलग से पोर्टल लॉन्च किया है। यह जरूरी इसलिए भी है क्योंकि विदेश यात्रा से लेकर कई मामलों में इसकी जरूरत पड़ती है।

मोदी के लिए असमंजस की स्थिति, करना पड़ सकता है यशवंत सिन्हा का सम्मान

अब ऑनलाइन पोर्टल की मदद से लोगों को घर बैठे ही शादी का प्रमाण पत्र मिल जाएगा। इस नई तकनीक को सबसे पहले बेंगलुरू के रजिस्ट्रार कार्यालयों से डेटा इकट्टा किया जाएगा।

LIVE TV