मोदी के लिए असमंजस की स्थिति, करना पड़ सकता है यशवंत सिन्हा का सम्मान

यशवंत सिन्हानई दिल्ली। पीएम मोदी और भाजपा के नेता यशवंत सिन्हा के बीच पिछले कुछ दिनों से छत्तीस का आंकड़ा चल रहा है। सिन्हा ने नोटबंदी और जीएसटी को लेकर पीएम मोदी और अमित शाह को आड़े हाथ ले लिया है।

इसी बीच खबर आ रही है कि मोदी और सिन्हा को एक ही स्टेज साझा करना पड़ सकता है और तो और मोदी यशवंत सिन्हा का सम्मान भी कर सकते हैं। ऐसे में मोदी घोर संकट में पड़ गए हैं।

राज ठाकरे ने फिर दिखाई ‘कलाकारी’, कार्टून के जरिए मोदी पर कसा तंज

दरअसल पटना विश्वविद्यालय के सौ साल पूरे हो रहे हैं जिसके उपलक्ष्य में 14 अक्टूबर को होने जा रहे कार्यक्रम में मोदी को मुख्य अतिथि बनाया गया है। इसका निमंत्रण पीएम ने स्वीकार भी कर लिया है।

न गांधी ‘राष्‍ट्रपिता’ हैं, न भगत सिंह ‘शहीद’

बता दें कि यशवंत सिन्हा इस विश्वविद्यालय के पुराने छात्र रह चुके हैं। सिंहा ने यहां से शास्त्र की पढ़ाई की है। विश्वविद्यालय अपने सभी पुराने छात्रों को सम्मानित करेगा जो अपना नाम नेशनल लेवल पर दर्ज कर चुके हैं।

इसलिए विश्वविद्यालय ने सिन्हा को भी आमंत्रित किया है। हालांकि यह कहना अभी मुश्किल होगा सिन्हा और पीएम मोदी के मंच पर साथ आएंगे या नहीं।

LIVE TV