महिलाओं को ‘आइटम’ कह फंसे कुमार विश्वास, केस दर्ज

आम आदमी पार्टीनई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता  व  कवि डॉक्टर कुमार विश्वास एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार कुमार विश्वास महिलाओं पर एक विवादस्पद टिप्पणी की वजह से मुश्किल में आ सकते हैं। इनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई हैं।

यह भी पढ़ें-चौथे गाने में छलका जग्‍गा के दिल का दर्द

मशहूर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ पर 1 जुलाई को लोकप्रिय शायर डॉक्टर राहत इंदौरी, कवि डॉक्टर कुमार विश्वास और शायरा शबीना अदीब पहुंचे हुए थे। ये एपिसोड टीवी पर प्रसारित हो चुका है और एक बार फिर कपिल शर्मा मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं।

शो में पहुंचे कुमार विश्वास ने महिलाओं पर एक विवादस्पद टिप्पणी की थी, जिसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़ें-‘पार्टीशन : 1947’ को संगीत देने में रहमान को था असमंजस

महिलाओं को कहा सामान

बता दें कि दिल्ली के डाबरी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई इस शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि शो के दौरान कुमार विश्वास ने महिलाओं पर अपमानजनक और अभ्रद टिप्पणी करते हुए कहा कि ‘जिस समय चुनाव होता है आप अपनी कालोनी यानी अपनी जगह से चुनाव लड़ो तो बड़ी दिक्कत हो जाती है, मतलब जिस लड़की से आप का अफेयर चला हो उसके पति को भी जीजा जी कहना पड़ता है, जीजा जी वोट दे देना सामान तो आप ले ही गए हैं’।

क्या शादी के बाद है लड़कियां सामान

शिकायतकर्ता का कहना है कि वह अपनी बेटी के साथ ये शो देख रही थीं जिसके बाद उनकी बेटी ने उनसे पूछा कि मम्मी क्या हम भी शादी के बाद सामान हो जाएंगे? महिलाएं क्या कोई वस्तु होती हैं? इस टिप्पणी के बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस में शिकायत कराई।

लौटे चंदन शो पर

कुछ दिनों पहले ही कॉमेडियन चंदन प्रभाकर भी कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में वापस लौटे हैं। इसकी जानकारी चंदन ने फेसबुक लाइव चैट पर दी थी। एक्टर सुनील ग्रोवर से झगड़े के बाद कपिल का शो विवादों में बना हुआ है.

https://youtu.be/K-4KfG2m3bc?t=7

LIVE TV