चौथे गाने में छलका जग्गा के दिल का दर्द
मुंबई। अनुराग बासु की अपकमिंग फिल्म ‘जग्गा जासूस’ का नया गाना लॉन्च हुआ है। यह फिल्म जग्गा जासूस का चौथा गाना है। चौथा गाना ‘फिर वही’ फिल्म के किरदार जग्गा के दिल के सबसे करीब दर्शाया गया है। इस नए गाने में रणबीर कपूर इमोशनल अंदाज में नजर आए हैं।
फिल्म जग्गा जासूस का चौथा गाना जगगा के जज्बात को सामने लाता है। इस गाने में जग्गा और उसके पिता के बीच के रिश्ते को दिखाया गया है। गाने में रणबीर के किरदार को बचपन से लेकर बड़े होने तक दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें: ..तो ‘लिपस्टिक..’ का हिस्सा नहीं बन पाती ये एक्ट्रेस
गाना रिलीज होने से पहले इसकी कुछ झलकिया सामने आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर गाने की जीआईएफ ईमेज शेयर पर कुछ शब्द लिखे गए थे। जीआईएफ ईमेज में भी रणबीर इमोशनल अंदाज में दिखे थे।
इससे पहले फिल्म के तीन गाने और कुछ पोस्टर्स लॉन्च हो चुके हैं। अबतक लॉन्च हुए सभी गानों और ट्रेलर को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म के अबतक दो ट्रेलर लॉन्च हो चुके हैं। दोनों ट्रेलर मजेदार और एक्शन से भरपूर हैं।
अबतक फिलम के तीन गाने ‘उल्लू का पट्ठा’, ‘गलती से मिस्टेक’ और ‘झुमरीतलैया’ लॉन्च हो चुके हैं। शुरुआती दो गानों में अरिजीत ने अपनी आवाज दी है।
यह भी पढ़ें: Confirm: इस फिल्म में साथ दिखेंगे सलमान-शाहरुख, दो दिन में शुरू होगी शूटिंग
रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। सात बार रिलीज डेट बदलने के बाद आखिरकार फिल्म पर्दे पर अगले हफ्ते रिलीज होने वाली है।
फिल्म जग्गा जासूस में एक बार फिर रणबीर और कटरीना की रोमांटिक जोड़ी नजर आएगी। ब्रेकअप के बाद पहली बार दोनों इस फिल्म में साथ नजर आएंगे। इससे पहले भी दोनों कॉमेडी फिल्म में नजर आए थे। दोनों की फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ का जादू आज भी लोगों के बीच कायम है।
Armaan hai roothe
Sapne hai tooteJagga keh raha kuch phir wahi… Stay tuned.#PhirWahi #JaggaJasoos pic.twitter.com/jFpI0dW1o5
— UTV Motion Pictures (@utvfilms) July 4, 2017
Tum ho yahi kahi
Ya phir kahi nahiPooche Jagga se .. stay tuned!#PhirWahi #JaggaJasoos pic.twitter.com/HMe6inXs9A
— UTV Motion Pictures (@utvfilms) July 3, 2017
Aaye kyun the agar tha tumko jaana
Suniye Jagga ke dil ka afsana
Aa raha hai a song close to Jagga..?#PhirWahi #JaggaJasoos pic.twitter.com/kdCOO2Y3zw— UTV Motion Pictures (@utvfilms) July 3, 2017
Yaadein purani
Suniye jagga ki zubaniListen to Jagga ka agla gaana #PhirWahi #JaggaJasoos https://t.co/R2DrhLIYDZ
— UTV Motion Pictures (@utvfilms) July 4, 2017