आज से 800 साल पहले भी था “हाई हील्स” का फैशन, आपको जानकर होगी हैरानी

आजकल हाई हील्स का फैशन है। इसके बिना फैशन को अधूरा माना जाता है। वक्त के साथ जो कंधे से कंधा मिलाकर नहीं चलता है लोग उसे ओल्ड फैशंड कहते हैं।

बहरहाल इस बात को हम सभी जानते हैं कि पहले के जमाने में शिक्षा से लेकर तकनीक सभी उच्च कोटि के थे। फैशन भी उस जमाने में काफी उन्नत हुआ करता था। इस बात का एक प्रमाण हम आज आपको देते हैं।

high heels

दक्षिण भारत के तेलंगाना में रामलिंगेश्वर मंदिर स्थित है जो स्थानीय लोगों में रामप्पा के नाम से भी मशहूर है। मंदिर में आपको औरतों की कई मूर्तियां देखने को मिलेंगी। इन स्त्री मूर्तियों को मदनिका के नाम से जाना जाता है। लगभग 800 साल पुरानी इस मंदिर की मूर्तियों को देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में 8 लोगों की मौत

जब आप इन स्त्री मूर्तियों के पैरों की ओर देखेंगे तो यह नजर आएगा कि ये महिलाएं high heels पहने हुए हैं। इनकी डिजाइन भी बिल्कुल वैसी ही है जैसे कि आजकल के प्लेटफॉर्म हील्स वाले सैंडल में होते हैं।

यानि कि भारतीयों को Modern Fashion का जनक कहा जाए तो गलत नहीं होगा।

LIVE TV