आज से हिमाचल में थम जायेंगे चुनाव प्रचार, तीन दिन तक रहेगी शराब बिक्री पर रोक

हिमाचल में लोकसभा चुनाव का प्रचार शुक्रवार को बंद होने से पहले भाजपा व कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। गुरुवार को भाजपा की ओर से गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कुल्लू में चुनावी जनसभा की, वहीं शुक्रवार को दोपहर बाद दो बजे राहुल गांधी सोलन में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिए हुंकार भरेंगे।

आज से हिमांचल में थम जायेंगे चुनाव प्रचार

इसके साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह समेत तमाम बड़े नेता प्रचार कर रहे हैं।

हालांकि, प्रचार के लिए शुक्रवार को भाजपा का कोई केंद्रीय नेता प्रदेश में नहीं होगा, लिहाजा आखिरी दिन सीएम जयराम ही भाजपा की ओर से कमान संभालेंगे। चुनावी शोर थमने के बाद अगले 48 घंटे डोर टू डोर कैंपेन की भी पूरी रणनीति तैयार कर ली गई है।

हिमाचल की चारों सीटों पर 19 मई को मतदान होना है। इसके लिए चुनाव आयोग और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

कांग्रेस नेता सुरजेवाला का दावा, केंद्र में तो यूपीए-3 ही आएगी

पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। ट्रेनिंग के बाद मतदान कर्मचारियों को रवाना किया जा रहा है। पुलिस पार्टियों के साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती शुरू हो गई है।

मतदान से 48 घंटे पहले शुक्रवार शाम छह बजे प्रचार थमने से पहले सूबे के विभिन्न हलकों में प्रचार कर रहे बाहर के नेताओं और कार्यकर्ताओं को क्षेत्र छोड़ना होगा।

LIVE TV