आज से शुरु हैं शतरंज का मैच,कोरोना के बीच ऐसे खेला जाएगा…

नई दिल्ली। 5बार रहे चुके विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद  आज मंगलवार से शुरु हो रहे,ऑनलाइन नेशंस कप शतरंज टूर्नामेंट में भारत की तरफ से मेजबानी  करेंगे।कोरोना वायरस के महामारी के कारण सभी खेल रद्द करने पड़ रहे हैं,परन्तु यह खेल ऑनलाइन शुरु किया गया है।इस खेल में दुनिया के बेहतरी खिलाड़ी सहभाग लेगें।

चीन को शीर्ष तो भारत को पांचवीं वरीयता
टूर्नामेंट का आयोजन अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ और चेस.कॉम कर रहे हैं जिसमें छह टीमें भाग लेंगी। विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन को छोड़कर इसमें अधिकतर शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। चीन को शीर्ष वरीयता दी गई है। उसके बाद यूरोप, रूस, अमेरिका, भारत और शेष विश्व का नंबर आता है।

प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने शूटिंग शुरु करने का किया फैसला, इन लोगों को नहीं सेट पर आने की अनुमति

भारतीय टीम को पांचवीं वरीयता दी गई है जबकि उसकी टीम में आनंद, विदित गुजराती, पी हरिकृष्णा, बी अधिबान, कोनेरू हंपी और डी हरिका जैसे खिलाड़ी हैं। पूर्व विश्व चैंपियन व्लादीमीर क्रैमनिक उसके सलाहकार होंगे।
गैरी कास्पारोव यूरोप और व्लादीमीर क्रैमनिक भारत के कप्तान
चीन खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा। उसकी टीम में डिंग लीरेन, वांग हाओ और वेई यी के अलावा चार बार के विश्व चैंपियन हाउ यिफान भी शामिल हैं। इस 180,000 डॉलर इनामी टूर्नामेंट में यूरोप और अमेरिका की टीमें भी कड़ी चुनौती पेश कर सकती हैं। यूरोपीय टीम में मैक्सिम वाचियर लाग्रेव, लेवोन आरोनियन और अनीश गिरि जैसे खिलाड़ी हैं। उसकी तरफ से चौथे बोर्ड पर अन्ना मुजिचुक होंगी। रूसी दिग्गज गैरी कास्पारोव इस टीम के कप्तान हैं।
हर टीम में एक महिला खिलाड़ी होना जरूरी
एक टीम की तरफ से तीन पुरुष और एक महिला खिलाड़ी खेलेंगी। सभी 6 टीमों में कप्तान समेत 7-7 खिलाड़ी हैं, जिनमें एक महिला का होना जरूरी है। भारत की ओर से कप्तान व्लादिमीर के अलावा विश्वनाथन आनंद, विदित गुजराती, पेंतला हरिकृष्णा, कोनेरू हंपी, अधिबन भास्करन और हरिका द्रोणावल्ली टीम में शामिल हैं। हर टीम से सिर्फ चार खिलाड़ी (तीन पुरुष और एक महिला) ही मुकाबले में खेलेंगे। बाकी रिजर्व में रहेंगे। प्रतियोगिता डबल राउंड रोबिन प्रारूप में खेली जाएगी, जिसमें शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें ‘सुपर फाइनल’ में खेलेंगी।

टीमें इस प्रकार है
भारत: विश्वनाथन आनंद, विदित गुजराती, पी हरिकृष्णा, कोनेरू हम्पी।
रिजर्व: बी अधिबान, डी हरिका।
सलाहकार: व्लादीमीर क्रैमनिक।

चीन: डिंग लीरेन, वांग हाओ, वेई यी, होउ यिफान।
रिजर्व: यू यंगि और जू वेनजुन।
कप्तान: ये जियांगचुआन।

यूरोप: मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव, लेवोन आरोनियन, अनीश गिरि, अन्ना मुजिचुक।
रिजर्व: यान क्रिज्सटॉफ डूडा और नाना डेजैनिडेज।
कप्तान: गैरी कास्पारोव।

रूस: इयान नेपोमनियाचची, व्लादिस्लाव आर्टेमिव, सर्गेई कारजाकिन, अलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना।
रिजर्व: दिमित्री आंद्रेइकिन और ओल्गा गिर्या।
कप्तान: अलेक्जेंडर मोटलेव।

अमेरिका: फैबियानो कारूआना, हिकारू नाकामुरा, वेस्ली सो, इरिना क्रुश।
रिजर्व: लेइनियर डोमिंगुएज पेरेज और अन्ना जातोनस्की।
कप्तान: जॉन डोनल्डसन।

शेष विश्व: तैमूर रादजाबोव, अलिरेजा फिरोजा, बासेम अमीन, मरिया मुजिचुक।
रिजर्व: जॉर्ज कोरी और दिनारा सदुकासोवा।
कप्तान: अर्कडी ड्वोर्कोविच।

 

LIVE TV