आज भी यहाँ कृष्ण और राधा करते हैं रासलीला, लेकिन देखने वालों की हो जाती है दर्दनाक मौत…

भारत में कई ऐसी जगह हैं, जो कई रहस्यमयी चमत्कारों से भरी हैं। ऐसी ही एक जगह है, वृंदावन का निधि वन। मान्यता है कि यहां आज भी हर रात श्रीकृष्ण गोपियों के साथ रास रचाते हैं। यही कारण है कि हर शाम आरती के बाद निधिवन को बंद कर दिया जाता है, उसके बाद वहां कोई नहीं रहता।

यहां तक कि दिनभर निधिवन में रहने वाले पशु-पक्षी भी शाम होते ही निधिवन को छोड़कर चले जाते हैं। दो सितंबर को जन्माष्टमी है। इस मौके पर हम आपको निधिवन के बारे में बता रहे हैं।

कृष्ण और राधा करते हैं रासलीला

जो भी देखता है रासलीला, हो जाता है पागल

निधिवन को लेकर एक मान्यता प्रचलित है कि हर रात यहां भगवान श्रीकृष्ण आते हैं और गोपियों के साथ रास रचाते हैं। इतना ही नहीं जो भी मनुष्य रासलीला देखने की कोशिश करता है, वह या तो पागल हो जाता है या उसकी मौत हो जाती है।

वहीं, इन सब बातें को जानते हुए भी अगर कई लोगों ने निधिवन की झाड़ियों में छिपकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करना चाहा, परिणाम के तौर पर या तो वे अपना मानसिक संतुलन खो बैठे या उनकी मौत ही हो गई।

निधिवन के पेड़ काफी अजीब हैं। दरअसल, निधिवन के पेड़ों की शाखाएं उपर नहीं, बल्कि नीचे की ओर बढ़ती हैं। यहां के पेड़ इतने घने हैं कि रास्ता बनाने के लिए इन पेड़ों को डंडों के सहारे रोक गया है।

राहुल ने बताया सीबीआई प्रमुख को क्यों जल्द से जल्द में बर्खास्त करना चाहते हैं पीएम मोदी

रात होते ही तुलसी के पेड़ बन जाते हैं गोपियां

निधिवन की एक अन्य खासियत यहां के तुलसी के पेड़ हैं। निधिवन में तुलसी का हर पेड़ जोड़े में है।

इसके पीछे यह मान्यता है कि जब राधा-कृष्ण वन में रास रचाते हैं तब यही जोड़ेदार पेड़ गोपियां बन जाती हैं। जैसे ही सुबह होती है तो सब फिर तुलसी के पेड़ में बदल जाती हैं।

LIVE TV