आज भी पहली पत्नी को याद कर भावुक हो जाते है पवन सिंह, इस कारण से पत्नी ने लगाई थी फांसी

भोजपुरी स्टार पवन सिंह का विवादों से नाता पूराना रहा है। कभी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा ने भी पवन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। पवन उस वक्त ज्यादा सुर्खियों में आए जब उनकी पहली पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पवन आज भी उस घटना को नहीं भूल पाए हैं। आज भी वह जब अपनी पत्नी के साथ बिताए लम्हों को याद करते हैं तो भावुक हो जाते हैं। आज हम बताएंगे की आखिर क्यों उनकी पत्नी ने लगाई थी फांसी…

पवन सिंह की पहली पत्नी का नाम नीलम था। पवन ने नीलन से 2014 में शादी की थी। शादी के बाद पवन नीलम के साथ मुंबई शिफ्ट हो गए थे। लेकिन शादी के तीन महीने बाद ही उनकी पत्नी ने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली थी। दरअसल, पवन अपने काम व्यस्त रहते थे। ऐसे में वह पत्नी को वक्त नहीं दे पाते थे। जिससे नीलम तनाव में थी। यहीं वजह थी कि उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। वहीं नीलम की मौत के बाद पवन काफी टूट गए थे। पवन आज भी नीलम के जन्मदिन के मौके उन्हें याद करते हैं। वह उनकी याद में पूजा करवाते हैं और गरीब लोगों को दान देते हैं। हालांकि बाद में वक्त के साथ पवन ने खुद को संभाला और परिवार की मर्जी से 2018 में दूसरी शादी कर ली। पवन की दूसरी पत्नी का नाम ज्योति है जो बलिया की रहने वाली है।

LIVE TV