आज के दिन का इतिहास : 24 अक्टूबर की ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण घटनाएं

चौथे सिख गुरु रामदास ने अमृतसर शहर की स्थापना 1577 में की, शहर का नाम तालाब अमृत सरोवर के नाम पर रखा गया।
जेसुइट पादरी एस जे थामस भारत आने वाले पहले अंग्रेज थे, वह पुर्तग़ाली नौका से 1579 को गोवा पहुंचे
अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क में 25 हजार महिलाओं ने 1915 में मतदान के अधिकार के लिए प्रदर्शन किया।
ब्रिटिश विदेश कार्यालय ने 1924 में ज़िनोवी का पत्र प्रकाशित किया।
काेलकाता में एस्प्लेनेड और भवानीपुर के बीच पहली मेट्रो ट्रेन (भूमिगत ट्रेन) 1984 में शुरु।
ब्राजील ने 2004 को अंतरिक्ष में पहला सफल राकेट परीक्षण किया।
न्यूजीलैंड-भारत 2005 में नया हवाई सेवा समझौता करने पर सहमत।

24 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

जम्मू-कश्मीर के एक नेता प्रेमनाथ डोगरा का जन्म 1884 में हुआ।
भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक, समाजवादी नेता, सांसद तथा विचारक अशोक मेहता का जन्म 1911 में हुआ।
भारत के प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन का जन्म 1940 में हुआ।
ऑस्ट्रेलिया के 29वें प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल का जन्म 1954 में हुआ।
वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा कमेंटेटर इयान विशप का 1967 में जन्म हुआ।
हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का जन्म 1972 में हुआ।

24 अक्टूबर को हुए निधन

स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ रफ़ी अहमद क़िदवई का निधन 1954 में हुआ।
भारत की प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार इस्मत चुग़ताई का निधन 1991 में हुआ।।
भारत सरकार ने इन्हें सन 2005 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित मन्ना डे का निधन 2013 में हुआ।
प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का निधन 2017 में हुआ।

LIVE TV