आज का राशिफल(13-मई-2021) : जानिए कैसा रहने वाला है आपका दिन, क्या बरतनी होगी सावधानी

मेष राशि – शरीर और मन की स्वस्थता आपके उत्साह को दुगुना करेगी। स्नेही मित्रों तथा स्वजनों के साथ स्नेहमिलन के समारोह में जाना संभव हो सकता है। मध्याहन के बाद किसी कारणवश आपका स्वास्थ्य नरम रहेगा। खान-पान पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। धन संबंधी विषयों पर लेन-देन में ध्यान देने की जरूरत है। मन की उदासीनता आपके भीतर नकारात्मक भावों को उत्पन्न न करे इसका ध्यान रखना होगा। आपका दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है।

वृषभ राशि – घर के सदस्यों के साथ आप आवश्यक चर्चा करेंगे। घर की साज-सजावट में और अन्य विषयों में परिवर्तन करने के लिए आपकी रुचि बढेगी। माता के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। कार्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ सम्बंध में सुधार आएगा। मध्याहन के बाद सामाजिक कार्यों में आप अधिक रुचि लेंगे। मित्रवर्ग से लाभ मिलने की संभावना हैं। स्वजनों से संपर्क बढेगा और उनके साथ व्यवहार में भी सुधार आएगा। संतानों से लाभ होने की संभावना है। नई मित्रता से चित्त प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि – पारिवारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छी तरह से बीतने वाला है। दोनों स्थलों पर आवश्यक विषयों के संबंध में चर्चा के बाद निर्णायक स्थिति का निर्माण हो सकता है। कार्यभार बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ ढीलापन आएगा, परंतु मध्याहन के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। मित्रों के साथ भेंट होने से आनंद होगा। उनके साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन भी होगा।

कर्क राशि – निर्धारित किए गए कार्य को करने की प्रेरणा मिलेगी परंतु प्रयास करने पर ऐसा अनुभव होगा कि जितने भी प्रयत्न आप कर रहे हैं वह उल्टी दिशा में जा रहे हैं। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। क्रोध अधिक रहेगा। परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक निश्चितता के कारण अपने आपको प्रफुल्लित पाएँगे। व्यावसायिक क्षेत्र में उपरी अधिकारीगण के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी।

सिंह राशि – दिन के प्रारंभ में शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थता और व्यग्रता का अनुभव होगा। क्रोध की मात्रा अधिक रहने से किसी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। मध्याहन के बाद आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होने की संभावनाएं हैं। परिवार में भी आनंद का वातावरण होगा। व्यापार के स्थल पर उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक चर्चा होगी। परिवारजनों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर विचार करेंगे।

कन्या राशि – नूतन कार्य और प्रवास न करने का ध्यान दें। आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धियाँ प्राप्त होने का योग है। परंतु स्वास्थ्य में शिथिलता और व्यग्रता का अनुभव होगा। क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, जिससे आपका कार्य बिगडे़ नहीं इसका ध्यान रखिएगा। व्यवसायिक स्थल पर किसी का दिल ना दुःखे इसका ध्यान रखिएगा। धार्मिक प्रसंग में उपस्थित रहने की प्रबल संभावनाएं हैं।

तुला राशि – आज दिन का प्रारंभ आनंदप्रद होने वाला है। विचारों में उग्रता और अधिकारत्व की भावनाएँ मन में रहेंगी। आर्थिक लाभ की और प्रवास की संभावना है। मध्याहन के बाद संध्या के समय अनर्थ न हो जाए इसलिए आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। नए कार्य को प्रारंभ आज न करें।

वृश्चिक राशि – बौद्धिक कार्यों को करने के लिए तथा जनसंपर्क बनाए रखने के लिए और लोगों के साथ घुले-मिले रहने के लिए दिन अच्छा है। छोटे प्रवास की संभावना बन रही है। धन-सम्बंधित आयोजन करने के लिए समय शुभ है। मध्याहन तथा संध्याकाल के बाद आप मित्रों तथा सम्बंधियों के साथ प्रवास का आयोजन कर पाएँगे। खान-पान का स्वाद भी ले सकेंगे। वैचारिक स्तर पर आवेग को अंकुश में रखने पर ध्यान दें। पारिवारिक जीवन में आनंद छाया हुआ रहेगा।

धनु राशि – शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए संभलकर चलने की जरूरत है। अधिक श्रम के बाद कार्य में सफलता मिले तो निराश न हो। प्रवास-पर्यटन आज के लिए फिलहाल टाल दें। मध्याहन के बाद समय आपके अनुकूल होने का अनुभव होगा। शरीर में स्फूर्ति का संचार होगा।

मकर राशि – आज आप कुछ अधिक संवेदनशील रहेंगे। आपकी भावना को भी ठेस पहुँच सकती है। वाहन चलाते समय ध्यान रखने की आवश्यकता है। आपत्तिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहने की जरूरत है। किसी भी कार्य में शीध्र निर्णय न लें। परिवार जनों के साथ परस्पर मनमुटाव ना बढे़ इस पर ध्यान देने की जरूरत है। कार्य सफलता के लिए आज अधिक परिश्रम करना होगा।

कुंभ राशि – आवश्यक कार्यों के निर्णय न ले। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए आज दिन के प्रारंभ का समय बहुत अनुकुल है। परंतु मध्याहन के बाद आपकी मानसिक व्यग्रता में वृद्धि होगी। संपत्ति विषयक दस्तावेज करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। आपकी भावना को ठेस भी पहुंच सकती है। परंतु मन को स्वस्थ रखने का प्रयास कीजिएगा।

मीन राशि – आज का दिन आपके स्वार्थी व्यवहार को तिलांजलि देकर अन्यों के विषय में विचार करने के लिए है। घर, कुटुंब तथा व्यावसायिक क्षेत्र में समाधानकारी व्यवहार अपनाने से वातावरण आपके पक्ष में रह सकता है। वाणी पर संयम रखने से आप विवाद तथा मनदुःख को टाल सकेंगे। आपमें आज कुछ सुधार होगा। आप नए कार्य करने के लिए उत्साहित होंगे तथा कार्य का प्रारंभ भी कर सकेंगे। परंतु द्विधापूर्ण मानसिकता हो तो निर्णय न लीजिएगा। आवश्यक कारणों से छोटा प्रवास हो सकता है।

LIVE TV