आज का राशिफल, 15 जुलाई 2019, दिन- सोमवार

Aries (मेष)

आज का दिन : पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से आय वृद्धि हो सकती है। सुस्‍वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे।

बुरी बातें : पैसों की चिंता रहेगी। फालतू खर्चा करने से बचें। रूटीन लाइफ में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। ऑफिस में कोई स्थिति बिगड़ भी सकती है। विवाद को सुलझाने में आपको कोशिश करनी पड़ सकती है। आपको विचारों का विरोध हो सकता है। पार्टनर के साथ किसी भी विवाद को ज्यादा तूल न दें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संतान की चिंता हो सकती है।

क्या करें : किसी नेत्रहीन या अपंग व्यक्ति को खाना खिलाएं।

प्रेम प्रसंग : अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। दिन अच्छा रहेगा।

नौकरी/शिक्षा : व्यापारियों के लिए फायदे का समय है। निवेश का लाभ मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए मेहनत का दिन है। आपके आसपास के कुछ लोग आपके विरुद्ध षडयंत्र भी बना सकते हैं।

सेहत : जरूरी चेकअप करवाते रहें। मौसमी बदलाव के कारण परेशानियां हो सकती हैं।

Taurus (वृष)

आज का दिन : किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। मीठे खानपान के प्रति रुझान रहेगा। मानसिक शांति रहेगी। आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

बुरी बातें : सावधान रहें कि कोई बात ज्यादा न बिगड़ सके। आप सुस्त रहेंगे, तो इसका असर रिश्तों पर पड़ सकता है। किसी दोस्त की अनदेखी न करें। काम पूरे होने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गंभीर बातों की झंझट में न पड़ें

क्या करें : सिर में आंवला तेल लगाएं।

प्रेम प्रसंग : पार्टनर के साथ दिन बीतेगा। पार्टनर से सम्मान और प्यार भी मिलेगा।

नौकरी/शिक्षा : कार्यक्षेत्र में विवाद हो सकता है। बिजनेस में सफलता मिलेगी और फायदा होगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। बड़े लोगों से मुलाकात होगी।

सेहत : मानसिक अशांति और तनाव रहेगा। थकान और आलस्य से भी परेशान रहेंगे।

 

Gemini (मिथुन)

आज का दिन : स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। नौकरी में तरक्‍की की संभावना बन रही है। रुका हुआ धन वापस आएगा। लाभ के अवसर बनेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा।

बुरी बातें : कन्फ्यूजन की स्थिति में भी फंस सकते हैं। आपको रोजमर्रा और महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में मेहनत और भाग-दौड़ ज्यादा करनी होगी। घमंड और गुस्से पर कंट्रोल करें।

क्या करें : तला-भुना खाना खाने से बचें।

प्रेम प्रसंग : पार्टनर आपकी भावनाओं समझेगा। पार्टनर का मूड भी अच्छा रहेगा।

नौकरी/शिक्षा : कार्यक्षेत्र में सम्मान और सहयोग मिलेगा। मेहनत से सफलता मिलेगी। थोड़ा मानसिक तनाव भी होगा।

सेहत : मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है।

 

Cancer (कर्क)

आज का दिन : मन अशांत रहेगा। नौकरी में तरक्‍की के योग बन रहे हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

बुरी बातें : आपको कब क्या कहना है और कब बिल्कुल चुप रहना है, इस मामले में सावधान रहें। हर हालत में कोई न कोई उलझन भरी स्थिति आपकी सोची-समझी दिनचर्या पर पानी फेर देगी।

क्या करें : बेसन के लड्डू बांटें।

प्रेम प्रसंग : जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। खास कामकाज की प्लानिंग हो सकती है।

नौकरी/शिक्षा : साझेदारी के बिजनेस में फायदा कम होगा। सावधान रहें। छात्रों को मेहनत से ज्यादा परिणाम मिलेंगे।

सेहत : सेहत के मामले में दिन ठीक-ठीक ही रहेगा।

 

Leo (सिंह)

आज का दिन : किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। नई योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के योग बनेंगे।

बुरी बातें : नया निवेश करने के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है। भावनात्मक तौर पर कमजोरी या खालीपन महसूस होगा। आपको सावधान रहना होगा।

क्या करें : बड़ के पत्तों पर राम लिख कर हनुमान जी को चढ़ाएं

प्रेम प्रसंग : प्रेम प्रस्ताव भेज सकते हैं। जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी।

नौकरी/शिक्षा : बिजनेस सामान्य रहेगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। बस थोड़ी सावधानी रखें

सेहत : मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

 

Virgo (कन्या)

आज का दिन : मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन आत्‍मविश्‍वास में कमी रहेगी। भाइयों के सहयोग से कारोबार की स्‍थिति में सुधार होगा। लाभ के सौदे होंगे। निवेशादि से लाभ होगा।

बुरी बातें : रिश्तेदारों की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। कुछ लोग आपकी शिकायतें कर सकते हैं। बेतुकी बातें सामने आ सकती हैं। सावधान रहें।

क्या करें : मंदिर की दिवार पर चंदन से स्वस्तिक बनाएं।

प्रेम प्रसंग : पार्टनर से सहयोग और धन लाभ होगा। लव प्रपोजल के लिए दिन अच्छा रहेगा।

नौकरी/शिक्षा : बिजनेस में फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन भी अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। सावधान रहें।

सेहत : पेट खराब हो सकता है। सावधान रहें।

 

Libra (तुला)

आज का दिन : परिवार की जिम्‍मेदारी बढ़ सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। व्यवसाय मंदा चलेगा। रोजगार में उन्नाति के अवसर मिलेंगे।

बुरी बातें : मोबाइल फोन, कम्प्यूटर या किसी भी और तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान न खरीदें। खास तौर पर संचार के साधन या उनसे जुड़ा कोई उपकरण आपको परेशान कर सकता है।

क्या करें : पूड़ी और बताशा छत पर रखें।

प्रेम प्रसंग : आज पार्टनर पर नाराज न हों। विवाद की स्थिति भी बन सकती है।

नौकरी/शिक्षा : धैर्य रखें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल है। आज किए गए कामों के अच्छे परिणाम भी आपको मिलेंगे।

सेहत : जोड़ों का दर्द परेशान करेगा।

 

Scorpio (वृश्चिक)

आज का दिन : आत्‍मसंयत रहें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। संतान को कष्‍ट होगा।

बुरी बातें : आज लापरवाही के कारण कोई अच्छा मौका भी हाथ से निकल सकता है। किसी तरह की कानाफूसी में फंसने से बचें। आज आप अपने काम में कम और दूसरे कामों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है

क्या करें : कुत्तों को गुड़ रोटी खिलाएं

प्रेम प्रसंग : लव पार्टनर से सहयोग और पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी

नौकरी/शिक्षा : बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। जवाबदारी बढ़ेगी। इस राशि के कुछ स्टूडेंट्स अपने काम से खुश नहीं रहेंगे

सेहत : सिरदर्द और मानसिक परेशानी रहेगी। मुंह के रोग भी परेशान करेंगे।

Sagittarius (धनु)

आज का दिन : आलस्‍य की अधिकता रहेगी। रोजमर्रा के कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। आय में कठिनाई एवं खर्चों की अधिकता रहेगी। अपने परिश्रम से लाभ प्राप्त करेंगे। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे।

बुरी बातें : पार्टनर के साथ खरीददारी होगी, विवाद भी हो सकते हैं। किसी बात पर मूड भी खराब हो सकता है।  नौकरी और कामकाजी जिंदगी में दुश्मनों से सावधान रहें।

क्या करें : कच्चे दूध से चेहरा धोएं।

प्रेम प्रसंग : पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। इससे रिश्ता मजबूत हो सकता है।

नौकरी/शिक्षा : काम ज्यादा होने से परेशान रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय सामान्य रहेगा।

सेहत : गले के रोग हो सकते हैं। सावधान रहें। मौसमी बीमारियों से भी परेशानी हो सकती है।

Capricorn (मकर)

आज का दिन : मन अशांत रहेगा। परिवार के साथ यात्रा देशाटन के लिए जा सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। निवेश-नौकरी लाभ देंगे। कुछ समाचार उत्साह कम कर सकते हैं। आशा-निराशा के बावजूद कामकाज होंगे।

बुरी बातें : बिजनेस में लेन-देन के मामले उलझ सकते हैं। ऑफिस में किसी तरह का विवाद होने के योग बन रहे हैं। कोई आपके काम या काम करने के स्टाइल का गलत मतलब भी निकाल सकता है। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है।

क्या करें : चने की दाल किसी मंदिर में दान करें।

प्रेम प्रसंग : आज पार्टनर से किसी भी तरह की जबरदस्ती न करें तो ही अच्छा है।

नौकरी/शिक्षा : बिजनेस में जोखिम न लें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।

सेहत : सेहत नासाज हो सकती है। ध्यान रखें।

 

Aquarius (कुंभ)

आज का दिन : लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। शासन सत्‍ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

बुरी बातें : परिवार में किसी तरह का कलह महसूस हो सकता है। दूसरों के कामों में आपका दखल देना, समस्या बढ़ा सकता है। अपने तेवर, क्रोध और मुख से निकलने वाले शब्दों को कंट्रोल में रखें।

क्या करें : लक्ष्मी जी को गुलाब के फूल चढ़ाएं।

प्रेम प्रसंग : जीवनसाथी से कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे।

नौकरी/शिक्षा : कार्यक्षेत्र में काम ज्यादा रहेगा। बिजनेस में पिता से सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय मेहनत करवाने वाला है। नतीजे आगे मिलेंगे।

सेहत : पेट दर्द हो सकता है। आलस और थकान रहेगी। भोजन में सावधानी रखें।

 

Pisces (मीन)

आज का दिन : पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कुटुम्‍ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के मामलें में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं चोट लगने की सम्भावना है।

बुरी बातें : प्रेम प्रसंग में खुद को फंसा हुआ भी महसूस करेंगे। परिवार और ऑफिस के कुछ लोगों से आपकी नहीं बनेगी। आपको आज यह फैसला करने में भी समस्या हो सकती है। मन में असुरक्षा की भावना रहेगी। आज आप कुछ नया न करें। शरीर साथ नहीं देगा, हो सकता है

क्या करें : नीम की पत्तियां खाएं।

प्रेम प्रसंग : आपका प्रेम प्रस्ताव असफल भी हो सकता है। विवाहित लोगों में भी किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं।

नौकरी/शिक्षा : कारोबार में व्यस्तता भी रहेगी। अधिकारी आपकी बातों को तवज्जो देंगे। कार्यक्षेत्र में समय निकल जाएगा। मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। अन्य फील्ड वाले स्टूडेंट्स के लिए दिन कुछ खास नहीं है। सामान्य रहेगा।

सेहत : जोड़ों के दर्द से परेशानी हो सकती है।

LIVE TV