राशिफल: इस राशि के जातक रखें संयम, नौकरी में अफसरों से हो सकता है मतभेद

Aries (मेष)

आज का दिन : मन अशांत रहेगा। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। स्‍थान परिवर्तन हो सकता है।

बुरी बातें : धन का निवेश करनेवालों के लिए संभलकर चलना आवश्यक है। आवश्यक दस्तावेजों पर अधिक ध्यान दीजिएगा। अधिक खर्च पर अंकुश रखना होगा। अचानक धन हानि के भी योग बन रहे हैं। किसी को उधार पैसा न दें। दूसरों के कामों में दखल देने से बचें।

क्या करें : पीपल के पेड़ पर चंदन से स्वस्तिक बनाएं।

प्रेम प्रसंग : रोमांस उत्साहजनक होगा। यह दिन आपके विवाहित जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक बन सकता है।

नौकरी/शिक्षा : आज आपकी इनकम सामान्य रहेगी। कुछ अनचाहे लोगों से भी मुलाकात हो सकती है। बातें भी करनी पड़ेंगी। आलस और थकान महसूस होगी। दोस्तों के साथ फालतू कामों में व्यस्त रहेंगे।

सेहत : पेट भी खराब हो सकता है। सावधान रहें।

Taurus (वृष)

आज का दिन : कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। व्‍यर्थ की यात्रा होगी। नौकरी में किसी पुराने मित्र का सहयोग मिल सकता है।

बुरी बातें : समय और पैसा भी खर्चा हो सकता है। किसी न किसी मसले को लेकर आज आप और आपके जीवनसाथी में असहमति हो सकती है। सावधान रहें कि कोई बात ज्यादा न बिगड़ सके। आप सुस्त रहेंगे, तो इसका असर रिश्तों पर पड़ सकता है। किसी दोस्त की अनदेखी न करें। काम पूरे होने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गंभीर बातों की झंझट में न पड़ें।

क्या करें : कुछ नए कपड़े खरीदें।

प्रेम प्रसंग : पार्टनर के साथ संयम से व्यवहार करें।

नौकरी/शिक्षा : व्यावसायिक मामले बेहतर के लिए मोड़ लेंगे। कागजी कार्रवाई को निष्पादित करने की आवश्यकता हो सकती है।

सेहत : मध्याह्न के बाद शारीरिक एवं मानसिक स्वस्थता में कमी महसूस कर सकते हैं।

Gemini (मिथुन)

आज का दिन : वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। नौकरी में जिम्‍मेदारी बढ़ सकती हैं। यात्रा पर जाना हो सकता है।

बुरी बातें : पैसों की चिंता रहेगी। फालतू खर्चा करने से बचें। रूटीन लाइफ में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। ऑफिस में कोई स्थिति बिगड़ भी सकती है। विवाद को सुलझाने में आपको कोशिश करनी पड़ सकती है। आपको विचारों का विरोध हो सकता है। पार्टनर के साथ किसी भी विवाद को ज्यादा तूल न दें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संतान की चिंता हो सकती है।

क्या करें : किसी नेत्रहीन या अपंग व्यक्ति को खाना खिलाएं।

प्रेम प्रसंग : अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। दिन अच्छा रहेगा।

नौकरी/शिक्षा : व्यापारियों के लिए फायदे का समय है। निवेश का लाभ मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए मेहनत का दिन है। आपके आसपास के कुछ लोग आपके विरुद्ध षडयंत्र भी बना सकते हैं।

सेहत : जरूरी चेकअप करवाते रहें। मौसमी बदलाव के कारण परेशानियां हो सकती हैं।

 

Cancer (कर्क)

आज का दिन : आत्‍म संयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। संतान की ओर सुखद समाचार मिल सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे।

बुरी बातें : किसी तरह की कानाफूसी में फंसने से बचें। आज आप अपने काम में कम और दूसरे कामों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। कोई अच्छा मौका भी हाथ से निकल सकता है। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है।

क्या करें : कुत्तों को गुड़ रोटी खिलाएं।

प्रेम प्रसंग : दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।

नौकरी/शिक्षा : बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। जवाबदारी बढ़ेगी। इस राशि के कुछ स्टूडेंट्स अपने काम से खुश नहीं रहेंगे।

सेहत : सिरदर्द और मानसिक परेशानी रहेगी। मुंह के रोग भी परेशान करेंगे।

 

Leo (सिंह)

आज का दिन : मन अशांत रहेगा। किसी अनहोनी से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

बुरी बातें : आपको कब क्या कहना है और कब बिल्कुल चुप रहना है, इस मामले में सावधान रहें। हर हालत में कोई न कोई उलझन भरी स्थिति आपकी सोची-समझी दिनचर्या पर पानी फेर देगी। आज आप अपनी सेहत को भी लेकर थोड़े सावधान रहें। खान-पान की बुरी आदतों पर कंट्रोल करें।

क्या करें : हनुमान जी की पूजा करें और बेसन के लड्डू बांटें।

प्रेम प्रसंग : जीवनसाथी के साथ समय बिताएं

नौकरी/शिक्षा : साझेदारी के बिजनेस में फायदा कम होगा। सावधान रहें। छात्रों को मेहनत से ज्यादा परिणाम मिलेंगे।

सेहत : सेहत पर मौसम का असर दिखेगा।

 

Virgo (कन्या)

आज का दिन : भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

बुरी बातें : प्रेम प्रसंग में खुद को फंसा हुआ भी महसूस करेंगे। परिवार और ऑफिस के कुछ लोगों से आपकी नहीं बनेगी। आपको आज यह फैसला करने में भी समस्या हो सकती है। मन में असुरक्षा की भावना रहेगी। आज आप कुछ नया न करें। शरीर साथ नहीं देगा, हो सकता है। परिस्थितियां आपके फेवर में न हो। दूसरों पर बहुत अधिक भरोसा न करें। हर चीज पर टिप्पणी करने से भी बचें।

क्या करें : नीम की पत्तियां खाएं।

प्रेम प्रसंग : प्रेमी सावधान रहें। असफलता मिलने की संभावना ज्यादा है।

नौकरी/शिक्षा : कारोबार में व्यस्तता भी रहेगी। अधिकारी आपकी बातों को तवज्जो देंगे। मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। अन्य के लिए कुछ खास नहीं।

सेहत : हड्डियों की दिक्कत हो सकती है।

 

Libra (तुला)

आज का दिन : मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। नौकरी में इच्‍छाविरुद्ध कोई अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है।

 बुरी बातें : परिवार में किसी तरह का कलह महसूस हो सकता है। अपने तेवर, क्रोध और मुख से निकलने वाले शब्दों को कंट्रोल में रखें। दूसरों के कामों में आपका दखल समस्या बढ़ा सकता है।

क्या करें :  मां लक्ष्मी की पूजा करें।

प्रेम प्रसंग : जीवनसाथी की तरफ से खुशी मिल सकती है।

नौकरी/शिक्षा : कार्यक्षेत्र में काम ज्यादा रहेगा। बिजनेस में पिता से सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय मेहनत करवाने वाला है। नतीजे आगे मिलेंगे।

सेहत : भोजन में सावधानी बरतें। पेट की समस्या हो सकती है।

 

Scorpio (वृश्चिक)

आज का दिन : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में परेशानी आ सकती है। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे।

बुरी बातें : कोई कागजी काम भी बाकी हो सकता है। आप चाहें तो किसी काम से कन्नी काट सकते हैं। खर्चा भी ज्यादा होगा। वाहन से सावधान रहें। चोट लग सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। अगर जोश दिखा रहे हैं तो नुकसान उठाने के लिए तैयार रहें।

क्या करें : पूर्व दिशा में अशोक के पत्ते पर घी का दीपक लगाएं।

प्रेम प्रसंग : दाम्पत्य जीवन भी सुखमय रहेगा।

नौकरी/शिक्षा : कारोबार के लिए निश्चिंत रहने वाला दिन है। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है।

सेहत : संतान की सेहत बिगड़ सकती है।

Sagittarius (धनु)

आज का दिन : धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी पैतृक सम्‍पत्‍ति का लाभ हो सकता है। माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

बुरी बातें : पैसों को लेकर किसी के साथ विवाद न करें। आपके तेवर सामान्य से कुछ ज्यादा ही आक्रामक हो सकते हैं। आराम करने के लिए समय नहीं मिल सकेगा। सावधानी रखें। कोई आपको भड़काने की कोशिश भी कर सकता है। डिस्टर्ब हुए बिना समय पर काम निपटाने की कोशिश करें।

क्या करें : 11 बार ऊं नम: शिवाय मंत्र बोलकर शिव जी पर कच्चा दूध और पानी चढ़ाएं।

प्रेम प्रसंग : पार्टनर का मूड ठीक नही रहेगा, लेकिन आप पार्टनर का मूड बनाने में सफल भी रहेंगे।

नौकरी/शिक्षा : खर्चा ज्यादा रहेगा। आपको फायदा भी होगा और इनकम भी बढ़ेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। साथियों से सहयोग मिलेगा।

सेहत : मानसिक अस्थिरता हो सकती है।

 

Capricorn (मकर)

आज का दिन : कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार की जिम्‍मेदारी मिल सकती हैं। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं।

बुरी बातें : कार्यक्षेत्र में भी आप ज्यादा परेशान हो सकते हैं। आज फालतू यात्रा भी हो सकती हैं। खर्चा बढ़ सकता है। स्वभाव में सख्ती रहेगी। आपके तेवर जरूरत से ज्यादा कड़े रहेंगे। किसी बात पर मायूस भी हो सकते हैं।

क्या करें : छत पर या घर के बाहर पशु-पक्षियों के लिए पीने का पानी रखें।

प्रेम प्रसंग : लव लाइफ के लिए दिन ठीक-ठीक रहेगा। साथ काम करने वाले अपोजिट जेंडर वालों से संयम में रहें। दोस्ती को लव लाइफ में न बदलें।

नौकरी/शिक्षा : किस्मत का साथ कुछ कम मिलेगा। मेहनत करनी होगी, लेकिन व्यापार संबंधित कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। स्टूडेंट्स को मेहनत से सफलता मिलेगी।

सेहत : अवसाद से पीडि़त लोगों की समस्या बढ़ सकती है।

 

Aquarius (कुंभ)

आज का दिन : आलस्‍य में वृद्धि होगी। रोजमर्रा के कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।

बुरी बातें : परिवार के सदस्यों के मामले में किसी तरह का मतभेद भी हो सकता है। कोई नया काम संभव हो तो शुरू न करें। वाद-विवाद आपके काम को बिगाड़ सकते हैं। पैसे और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी संभाल कर रखें। संतान संतोषजनक काम करेंगे।

क्या करें : आटे के दीपक बना कर तुलसी को लगाएं।

प्रेम प्रसंग : जीवनसाथी के सहयोग से फायदा मिल सकता है।

नौकरी/शिक्षा : समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में समय आपके फेवर में रहेगा। कॉन्फिडेंस की कमी रहेगी। पढ़ाई में मन भी नहीं लगेगा।

सेहत : सेहत का ध्यान रखें। कोई पुराना रोग वापस परेशान करेगा। जोड़ों का दर्द और वायु रोग से परेशान हो सकते हैं।

 

Pisces (मीन)

आज का दिन : स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। भवन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

बुरी बातें : आज आप जरूरत से ज्यादा काम का बोझ अपने सिर पर ले सकते हैं। पुराना कर्जा चुकाने के लिए दौड़-भाग भी करनी पड़ सकती है। तनाव भी रहेगा।

क्या करें : चींटियों और मछलियों को आटा खिलाएं।

प्रेम प्रसंग : दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। पार्टनर से संबंध अच्छे हो जाएंगे। पुरानी गलतफहमियां खत्म हो सकती हैं। अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है।

नौकरी/शिक्षा : सितारे आपके अनुकूल नहीं हैं। कोशिश करें स्वभाव का असर बिजनेस पर न पड़े। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों का सम्मान होगा। इस राशि के स्टूडेंट्स भी संयम बरतें।

सेहत : आप एक अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। आपके मानसिक साहस की वजह से ही यह संभव हो पाएगा।

LIVE TV