आज का दिन मंगलमय हो, 19 जून दिन रविवार, ऋतु- ग्रीष्म, मास- ज्येष्ठ, सूर्य उत्तरायण, राहू काल (अशुभ समय) सायं 04:30 से 06:00 तक, तिथि- चतुर्दशी, पक्ष- शुक्ल, दिशा शूल- पश्चिम

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष:- आज आप कोई नई योजना बना सकते हैं। आपका कार्य सफल होने की सम्भावना है। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।
सुझाव:- आज आप ग्यारह बार गायत्री मन्त्र का जाप करें, मंगल होगा।
शुभ रंग:- पीला।

वृष:- आज आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकते हैं। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी।
सुझाव:- आज आप वृद्धों की सेवा करें, लाभ मिलेगा।
शुभ रंग:- लाल।

मिथुन:- आज धार्मिक क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ सकती है। मन में स्थिरता रखें। मित्रों से सहयोग प्राप्त होने की सम्भावना है।
सुझाव:- आज आप मिष्ठान का दान करें, कार्य उत्तम होगा।
शुभ रंग:- हल्का नीला।

कर्क:- आज आप अपने व्यवसाय को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है। कार्यों मे सफलता प्राप्त होने की सम्भावना है।
सुझाव:- आज आप घर से बाहर निकलने से पहले भोलेनाथ की आराधना करें, शुभ होगा।
शुभ रंग:- हरा।

सिंह:- आज आपके कार्यों में प्रगति होने की संभावना है। किसी के दबाव में आकर कोई कार्य न करें। विचारों को सकारात्मक रखें।
सुझाव:- आज आप किसी देवालय में जाकर इत्र चढ़ाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग:- सुनहरा हरा।

कन्या:- आज आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। थोड़ी बहुत अड़चनें आ सकती हैं। कोई भी निर्णय सोच समझकर ही लें।
सुझाव:- आज आप तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं, उत्तम होगा।
शुभ रंग:- आसमानी।

तुला:- आज आपके व्यवहार से लोग प्रभावित हो सकते हैं। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सुझाव:- आज आप गाय को पानी पिलायें, शुभ होगा।
शुभ रंग:- गुलाबी।

वृश्चिक:- आज कोई खास व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है। आपकी प्रतिभाओं से लोग प्रभावित होंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सुझाव:- आज आप जौं का दान करें, कार्य सिद्ध होगा।
शुभ रंग:- श्वेत।

धनु:- आज आपका मन अशांत हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग सम्भव है। माता-पिता से भी संबंध मधुर रहेंगे।
सुझाव:- आज आप पीले फल का दान करें, सफलता प्राप्त होगी।
शुभ रंग:- कत्थई।

मकर:- आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होने की सम्भावना है। भाई-बंधुओं का सहयोग सम्भव है। तनाव से बचें।
सुझाव:- आज आप अन्न का दान करें, हितकर होगा।
शुभ रंग:- भूरा।

कुम्भ:- आज आप यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी।
सुझाव:- आज आप ब्राह्मण को भोजन कराएं, अच्छा होगा।
शुभ रंग:- मटमैला।

मीन:- आज आपका मन व्यथित हो सकता है। किसी को अप्रिय वचन न कहें। आर्थिक लाभ सम्भव है।
सुझाव:- आज आप देवालय में मिष्ठान चढ़ाएं, कार्य सिद्ध होगा।
शुभ रंग:- बैंगनी।

सूचना:- यह राशिफल नाम के आधार पर है। अत: इसे अपने नाम के प्रथम अक्षर से निर्धारित राशि के आधार पर देखें।

आज के दिन का विशेष महत्व

  1. आज ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्दशी है। बंगाल में इसे चम्पक चतुर्दशी भी कहते है।
  2. आज भगवान नृसिंह का दर्शन करने से कभी कोई बाधा नहीं सताती।

प्रेरणादायी चौपाई

राम नाम कर अमित प्रभावा।
संत पुरान उपनिषद गावा।।

अर्थ:- सब सन्त, पुराण और उपनिषद् सब गाते हैं कि श्री राम नाम का प्रभाव अमित है। मने अपार है अमिट है। यही अमित शब्द हिंदी में अमिट बन गया है, त का ट हो गया है। अमिट मने एक बार राम-राम बोलो तो उसका ऐसा प्रभाव पड़ेगा की कभी नष्ट न हो।

आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र-9044741252

 

LIVE TV