आज का राशिफल (03-05-2021) : जानिए कैसा रहने वाला है आपका दिन, क्या बरतनी होगी सावधानी

मेष राशि – आज के दिन की शुरुआत प्रफुल्लित मन और स्वस्थ चित्त से होगी। आज मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। सुंदर वस्त्र धारण करेंगे। आर्थिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है। अधिक खर्च पर संयम रखें। आज मन से नकारात्मक विचारों को निकाल दें। आपके किसी प्रियजन या मित्र से उपहार पाकर मन प्रफुल्लित रहेगा।

वृषभ राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। फिर भी दुविधापूर्ण मानसिकता के कारण सामने आया हुआ अवसर गँवा देंगे। आपका मन विचारों में खोया रहेगा। नए कार्यों का आरंभ आज न करें। स्त्री मित्रों से भेंट होगी तथा उनसे लाभ भी होगा। दोस्तों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन होगा, जो कि लाभदायी होगा। व्यापार में लाभ होगा। धनप्राप्ति के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि – आज आपका दिन मिश्रफलदायी रहने वाला है। आपको आज नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी एवं नए कार्य प्रारंभ कर पाएँगे। आज आप के मन में परिवर्तन शीघ्र आएँगे, जिससे आपका मन कुछ द्विधायुक्त रहेगा। आज नौकरी एवं व्यवसाय में आपको स्पर्धात्मक व्यवहार का सामना करना पडेगा। किसी निश्चित हेतु के लिए कार्य करने कि प्रेरणा मिलेगी। छोटे प्रवास का योग है। महिलाओं को आज वाणी पर संयम रखने जरुरत हैं।

कर्क राशि – आज आप मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। किसी एक निश्चय पर आप नहीं पहुंच पाएँगे और असमंजस के कारण मानसिक कष्ट होगा। सम्बंधियों के साथ अनबन हो सकती है। पारिवारिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। झगडे, मारामारी से दूर रहें। मुसीबतों का तत्काल निवारण करें। आरोग्य एवं धन हानि की संभावना है।

सिंह राशि – हाथ में आया हुआ अवसर अनिर्णायकता के कारण आप आज गँवा सकते हैं और उसका लाभ नहीं ले पाएंगे। विचारो में खोए रहेंगे इसलिए कोई निश्चित निर्णय नहीं ले पाएंगे। आज कोई भी नया कार्य का प्रारंभ करना हितकारी नहीं है। वाद-विवाद या चर्चा में आपके हठीले स्वभाव से घर्षण की संभावना है। भाई-बहनों में प्रेम बना रहेगा।

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी होगा। नए कार्यों का आयोजन आज सफल होगा। व्यापारी तथा वैतनिक कर्मचारीयों के लिए लाभप्रद दिन है। उनकी पदोन्नति की संभावना अधिक है। ऊपरी अधिकारियों से लाभ होगा। धन, मान-सन्मान मिलेगा। पिता की ओर से लाभ होगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा।

तुला राशि – आज का दिन प्रवास-पर्यटन पर जाने का तथा मित्रों से लाभ मिलने का दिन है। व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। संतानों के साथ सम्बंध सुमधुर रहेंगे। परंतु मध्याहन के बाद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बिगडेगा। अधिक संवेदनशील न रहें। उग्र चर्चा-विवाद से बचकर चलिएगा। भ्रांति होने से दूर रहिएगा। कानूनी विषयो में निर्णय बहुत सोच-समझकर करना।

वृश्चिक राशि – दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से आप प्रत्येक कार्य आज सरलतापूर्वक पूर्ण करेंगे। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में भी आपकी बुद्धि-प्रतिभा को प्रशंसित किया जाएगा। उच्च अधिकारीगण आपकी कार्यवाही से आनंदित होंगे और पदोन्नति होने की भी संभावना बढेगी। पिता के साथ सम्बंध सुमधुर रहेंगे और उन से लाभ भी होगा। मध्याहन के बाद आप का मन कुछ विचारो में फंसा रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होने के योग है। मित्रवर्ग से लाभ होगा।

धनु राशि – आपका आजके दिन का व्यवहार धार्मिक रहेगा। किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहेंगे। आपका व्यवहार भी आज कुछ न्यायप्रिय रहेगा। हानिकर कार्यों से दूर रहिएगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। लेकिन मध्याहन के बाद आपका दिन बहुत अच्छा और सफलताभरा रहेगा। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। व्यवसाय में उच्च अधिकारीयो को प्रोत्साहन आपके लिए आनंददायी सिध्ध होगा। पदोन्नति होगी। गृहस्थजीवन में मधुरतापूर्ण वातावरण बना रहेगा।

मकर राशि – आजके दिन के लिए संभलकर चलने के लिए गणेशजी सूचन करते हैं। स्वास्थ्य के विषय में लापरवाह न रहिएगा और निषेधात्मक विचारों को अपने पर प्रभावी न होने दीजिएगा। ऐसा होगा तभी आप बहुत सी हानियों में से बाहर निकल पाएँगे। आकस्मिक व्यय के लिए मानसिक रूप से तैयार रहिएगा। फिरभी मध्याहन के बाद परिस्थिति में कुछ हलकेपन का अनुभव होगा। एक-दो धार्मिक स्थान की भेंट आपके मन को शांति प्रदान करेगी। स्वभाव में क्रोध और उग्रता रहेगी, फिरभी उस पर संयम रखना होगा।

कुंभ राशि – आज साधारण सी बातों में दांपत्यजीवन में बात का बतंगड बन जाएगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। सांसारिक प्रश्नों और विषयों के लिए आप आज उदासीनवृत्ति से व्यवहार करेंगे तो अच्छा रहेगा। अदालती कार्यवाही से संभलकर चलिएगा। सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पडे इसकी सावधानी बरतिएगा। नए कार्य का प्रारंभ न करें। शारीरिक रूप से स्फूर्ति और प्रफुल्लितता का अभाव रहेगा। मानसिक उद्वेग रहेगा। प्रभुभक्ति और आध्यात्मिकता आपको मानसिक शांति देंगे।

मीन राशि – आपका मन आज चिंतामुक्त रहेगा। शंका-कुशंकाओं की छाया के कारण प्रफुल्लितता का अनुभव नहीं होगा। आपके कार्यो में विध्न उपस्थित होने से कार्यपूर्ति में विलंब होगा। सहकार्यकरों का सहकार नहीं मिलेगा। दांपत्यजीवन में तकरार का वातावरण लंबे समय तक न रहे इसकी सावधानी रखिएगा। व्यापार में भागीदारों से संभलकर रहिएगा। सांसारिक विषयों से मन अलिप्त रहेगा। अदालती विषयों से दूर रहें।

LIVE TV