आज का इतिहास(19 जनवरी) : मेवाड़ के राजपूत राजा राणा प्रताप सिंह के निधन से लेकर वायरस सी.ब्रेन तक काफी अहम है यह तारीख

1597 : मेवाड़ के राजपूत राजा राणा प्रताप सिंह का निधन।
1649 : इंग्लैंड के राजा ‘चार्ल्स प्रथम’ के खिलाफ मुकदमा शुरू हुआ।
1668 : किंग लुईस चौदहवां तथा सम्राट लियोपेल्ड प्रथम ने स्पेन के बंटवारे को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर।
1736 : स्कॉटिश आविष्कारक ‘जेम्स वाट’ का जन्म।
1855 : भारत के जानेमाने पत्रकार तथा प्रमुख बुद्धिजीवी जी. सुब्रह्मण्यम अय्यर का जन्म।
1905 : बंगला साहित्यकार देवेन्द्रनाथ टैगोर का निधन। आपको बता दें कि नोबेल पुरस्कार विजेता रबीन्द्रनाथ टैगोर देवेंद्रनाथ टैगोर के पुत्र थे।
1927 : ब्रिटेन ने अपनी सेना को चीन भेजने का निर्णय लिया।


1935 : बंगाली फिल्म अभिनेता सौमित्र चटर्जी का जन्म।
1942 : ‘द्वितीय विश्वयुद्ध’ के दौरान जापान ने बर्मा (वर्तमान म्यांमार) पर कब्ज़ा किया।
1966 : इंदिरा गांधी को भारत का तीसरा प्रधानमंत्री चुना गया।
1986 : पहला कम्प्यूटर वायरस ‘सी.ब्रेन’ सक्रिय किया गया।
1990 : भारतीय विचारक और धर्मगुरु आचार्य रजनीश का पुणे में निधन।
2012 : प्रसिद्ध संगीतकार तथा भारतीय व पश्चिमी संगीत के उस्ताद एंथनी गोंजाल्विस का निधन।

LIVE TV