
इतिहास के पन्नों में 12 मार्च को कई महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। इन घटनाओं में दांडी मार्च की शुरुआत से लेकर मुंबई ब्लास्ट तक कई अहम चीजें शामिल हैं। आईए इनके बारे में जानते हैं।

1913 – बंबई राज्य के विभाजन के बाद महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री और देश के पांचवे उपप्रधानमंत्री यशवंतराव चव्हाण का जन्म हुआ।
1922 – महात्मा गांधी को यूरोप के बने सामान को खरीदने और ब्रिटिश शासन की मशीनों के साथ काम करने के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन के लिए अंग्रेजों ने गिरफ्तार किया गया।
1930 – महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम से दांडी मार्च की शुरुआत की। इस मार्च का उद्देश्य अंग्रेज़ों द्वारा बनाये गए ‘नमक क़ानून को तोड़ना’ था।
1984 – बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल का जन्म हुआ था.
1993 – मुंबई में 13 बम धमाके हुए थे जिसमें 257 लोग मारे गए थे और 800 लोग घायल हो गए थे।
1664 – न्यू जर्सी ब्रिटिश का उपनगर बना।
1894 – कोका कोला ने अपनी कोल्ड्रिंक बॉटल मिसीसिपी में बेची थी।