आज का इतिहास : भारत और विश्व में 19 अक्टूबर की कुछ ऐतिहासिक घटनाएं

19 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1689 – रायगढ़ किले में संभाजी की विधवा और उसके बच्चे ने औरंगजेब के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1924 – अब्दुल अज़ीज़ ने स्वयं को मक्का में पवित्र स्थानों का रक्षक घोषित किया।
1950 – मदर टेरेसा ने कलकत्ता (भारत) में मिशनरी ऑफ़ चैरिटिज की स्थापना की।
1970 – भारत में निर्मित पहला मिग-21 विमान भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया।
1983 – भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक डाक्टर एस. चन्द्रशेखर को एक अन्य अमेरिकी वैज्ञानिक प्रो. विलियम्स फ़ाउलर के साथ 1983 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार।
2012 – लेबनान की राजधानी बेरुत में बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत ,110 अन्य घायल विनोद।

19 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति
1870 – मातंगिनी हज़ारा – प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।
1887 – सारंगधर दास – स्वतंत्रता सेनानी थे।
1903 – आर. सी. बोराल – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार।
1910 – सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर, खगोल भौतिक शास्त्री
1911 – मजाज़, प्रसिद्ध शायर
1923 – भोलाशंकर व्यास – ‘काशी’ (वर्तमान बनारस) के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1961 – सनी देओल के नाम से प्रसिद्ध अजय सिंह, हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।

19 अक्टूबर को हुए निधन
2005 – जॉन बोस्को जसोकी – भारतीय राजनीतिज्ञ थे।
1971 – रामअवध द्विवेदी – प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक।

LIVE TV