आज का इतिहास : जानें 13 नवंबर की ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में

13 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं –

1968- पाकिस्तान में जुल्फिकार अली भुट्टो को गिरफ्तार किया गया था।
1971- अमेरिकी अंतरिक्ष संस्थान नासा द्वारा भेजा गया यान मरीनर 9 मंगल ग्रह की कक्षा में पहुंचा था।
1975- विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एशिया के चेचक मुक्त होने की घोषणा की थी।
1985- पूर्वी कोलंबिया में ज्वालामुखी फटने के कारण करीब 23,000 लोग की मौत हुई थी।
1997- सुरक्षा परिषद ने इराक पर यात्रा प्रतिबंध लगाया गया था।
2008- ‘असम गण परिषद’ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हुआ था ।
2009- झारखण्ड में नक्सलियों ने निवर्तमान विधायक रामचन्द्र सिंह सहित सात लोगो का अपरहण कर लिया गया था ।

13 नवंबर को जन्मे व्यक्ति –
पंजाब के शासक महाराजा रणजीत सिंह का जन्म 1780 में हुआ था।
प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, समाजसेवक, न्यायाधीश, विधि विशारद तथा संविधानशास्त्रज्ञ मुकुन्द रामाराव जयकर का जन्म 1873 में हुआ था।
कहानीकार, गद्यगीत लेखक राय कृष्णदास का जन्म 1892 में हुआ था।
प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि मुक्तिबोध गजानन माधव का जन्म 1917 में हुआ था।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व ऑल इंडिया फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन के अध्यक्ष प्रियरंजन दासमुंशी का जन्म 1945 में हुआ था।
भारतीय अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि का जन्म 1967 में हुआ था।
हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री जूही चावला का जन्म 1968 में हुआ था।

13 नवंबर को हुए निधन –
लाहौर में भगवानदास का निधन 1589 को हुआ था।

LIVE TV