आगरा: स्कूल बस ने मासूम को रौंदा, फंसकर घिसटता रहा शव, सड़क पर मिले चीथड़े

ताजनगरी आगरा से एक दिल दहला देने वाले खबर सामने आ रही है। यहाँ एक बस ने मासूम को रौंद दिया। हादसे के बाद मासूम का शव बस में फसा रह गया, जिसकी वजह से सड़क पर मासूम के शव चीथड़े बिखरे मिले।

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने मासूम को रौंद दिया। हादसे में मासूम का शव बस में फंसकर काफी दूर तक घिसटता चला गया। इससे उसके चीथड़े सड़क पर बिखर गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को समेटा और घटना की जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक़ हादसा बाह थाना क्षेत्र के बटेश्वर में हुआ। यहां मंगलवार की सुबह करीब बीएस शिक्षा निकेतन, बटेश्वर की बस बच्चों को लेकर वह वापस स्कूल के लिए लौट रही थी। इसी समय जज्ञ क्षेत्र निवासी एक महिला अपने दो वर्षीय बच्चे रुस्तम की तबीयत खराब होने पर दवा दिलाने जा रही थी।

इसी समय पीछे से आई तेज रफ्तार बस ने बच्चे को टक्कर मार। टक्कर लगने के बाद मासूम सड़के के बीच की तरफ गिर गया। वह टायर के नीचे आ गया। बस में फंसकर कुछ दूरी तक घिसटता भी चला गया। मां व आसपास के लोग चिल्लाए तब चालक ने ध्यान दिया। उसने तत्काल गाड़ी खड़ी की और बीहड़ के रास्ते जंगल की तरफ भाग निकला। घटना से आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़फोड़ की। देखते ही देखते मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों में स्कूल प्रशासन और चालके के प्रति जबरजस्त आक्रोश है। इसी बीच कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने शव को समेटा। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से जानकारी प्राप्त की। इंस्पेक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

LIVE TV