लड़की के चक्कर में गई जान, हत्या कुछ ऐसी कि लगे आत्महत्या

आगरा में हत्याआगरा। ताजनगरी आगरा में हत्या का मामला सामने आया है। यहाँ एक बीटेक के छात्र की अपहरण के बाद हत्या कर दी गयी। आरोपियों ने मामले को कुछ इस तरह से पेश करने कि कोशिश की मानो पहली नजर में आत्महत्या लगे। रविवार शाम खेत में युवक का शव पड़ा मिला। गले में रस्सी का फंदा पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आशंका है कि इस हत्या में लव एंगल भी हो सकता है।

आगरा में हत्या

अजय सिंह के पिता ज्ञान सिंह ने पुलिस को बताया कि अजय जयपुर से बीटेक कर रहा था। परिवार में तीन बच्चों में सबसे बड़ा था। छुट्टियों में घर आया हुआ था।

शनिवार की शाम वह घर से बाहर गया था। देर रात तक नहीं लौटा तो उन्हें चिंता हुई। फोन मिलाया तो वह बंद आ रहा था। वे उसकी तलाश में जुटे रहे।

रविवार की शाम घर से करीब एक किलोमीटर दूर अतर सिंह के खेत में एक शव पड़ा मिला। खबर पर वे मौके पर पहुंचे। शव बेटे का था।

अजय की हत्या की जानकारी होते ही मौके पर भीड़ जुट गई। पहले तो कुछ लोगों ने आत्महत्या का हल्ला मचा दिया।

सूचना पर पुलिस पहुंची तो शव देखकर मामला हत्या का बताया। यह जानकारी होते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। डॉग स्क्वायड को बुलाने की मांग करने लगे।

शहर से पुलिस डॉग को बुलाया गया। डॉग मौके पर जमा भीड़ को देखकर भ्रमित हो गया। कोई नतीजा नहीं निकला।

घटना के बाद से गांव का एक युवक गायब है। जानकारी हो रही है कि एक सप्ताह पूर्व अजय से उस युवक का विवाद हुआ था।

हत्या के पीछे वजह क्या है यह अभी तक साफ नहीं हुआ है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। अजय के परिवार की किसी से कोई पुरानी रंजिश नहीं है।

घटना स्थल से एक मोबाइल मिला है। कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। हत्या की वजह कोई युवती तो नहीं। पुलिस यह भी आशंका जता रही है।

इंस्पेक्टर अछनेरा जगदंबा सिंह ने ग्रामीणों को समझाया। भरोसा दिलाया कि वह जल्द से जल्द खुलासा करेंगे। पुलिस मामल की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।

LIVE TV