आखिर क्यों लोमड़ी को माना जाना है सबसे चालाक, कारण है बेहद अजीब…

हम लोगों ने बचपन में कई बार लोमड़ियों के बारे में सुना है कि लोमड़ियां जानवरों में सबसे चालाक होती हैं और चालाकी के मामले में ये कई बार इंसानों को भी पीछे छोड़ जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर लोमड़ियों को सबसे चालाक जानवर क्यों माना जाता है।

लोमड़ी

अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं तो आज जान ही लीजिए।

आपको बता दें कि लोमड़ी ऐसा जानवर है जो कभी किसी चीज़ पर कायम नहीं रहता है, इस वाक्य का मतलब ये है कि लोमड़ी किसी भी तरह के माहौल में अपने आप को पूरी तरह से ढाल लेती है।

लोमड़ी बहुत ज्यादा फुर्त और शक्तिशाली तो नहीं होती है लेकिन अपनी बुद्धिमानी की बदौलत यह सभी जानवरों में सबसे चतुर जरूर है और इसके पीछे कई साड़ी बड़ी वजहें हैं।

आपने जितने भी जानवर देखे होंगें उनमें से ज्यादातर या तो मांसाहारी होते हैं या फिर ये शाकाहारी होते हैं लेकिन लोमड़ी के बारे में ऐसा नहीं है, दरअसल भूख लगने पर लोमड़ी को शाकाहारी या मांसाहारी जो भी मिल जाए वो सब खा लेती है क्योंकि उसके लिए भूख मिटाना सबसे ऊपर होता है।

कभी कभार लोमड़ी लंबे समय तक मांस ना मिलने पर शाकाहारी भोजन भी करती है और जब उसे मांस मिलता है तब वो मांस भी खा लेती है।

आशा, आस्था, उत्सुकता के साथ यूपी कांग्रेस को प्रियंका का इंतजार

लोमड़ी सर्वाहारी जीव है और वो रात को शिकार करना पसंद करती है। आपको बता दें कि लोमड़ी की ज़िंदगी सिर्फ 15 साल की होती है। लोमड़ी की सबसे बड़ी खासियत ये है कि वो किसी भी परिस्थिति में तुरंत फैसला ले लेती है जिससे बुरे वक्त में उसकी जान बच जाती है।

लोमड़ी भूमि के अलावा पेड़ों पर चढकर भी शिकार कर लेती है इसलिए इसे सबसे चालाक जानवर माना जाता है।

एक लोमड़ी 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है और अपने शिकार को पकड़ सकती हैं। इन्हों खासियतों की बदौलत लोमड़ी को सबसे चालाक जानवर माना जाता है।

LIVE TV