‘कैदी बंद’ के पहले गाने में दिखा यंग इंडिया का जबरदस्त जोश

आई एम इंडियामुंबई। फिल्‍म कैदी बंद का पहला गाना आई एम इंडिया लॉन्‍च हुआ है। फिल्‍म का पहला गाना ‘आई एम इंडिया’ काफी अच्‍छा है। इस गाने के बोल फिल्‍म के ट्रेलर में सुनने को मिले थे।

फिल्‍म के पहले गाने आई एम इंडिया को अरिजीत सिंह और यशिता शर्मा ने गाया है। आई एम इंडिया गाने का म्‍यूजिक अमित त्रिवेदी ने दिया है। इसके बोल हबीब फैज़ल ने लिखे हैं।

यह भी पढें: फिल्म ‘रागदेश’ के जूकबॉक्स में सुनाई पड़े बंगाली बोल, नए गाने लॉन्च

फिल्‍म का पहला गाना आपका दिल जीत लेगा। इसके बोल बेहद उम्‍दा हैं। आज के नौजवानों का जोश और देश के प्रति जुनून इस गाने में साफ झलका है।

गाने के बोल में देश की छोटी से छोटी झलक दिखाने की कोशिश की गई है।  गाने के बोल में खाने के स्‍वाद से लेकर गाने, त्‍योहार और बोली तक का जिक्र है।

यशराज फिल्‍म्स के बैनर तले बनी ‘कैदी बंद’ से कई नए टेलेंट सामने उभर कर आएंगे। इस फिल्‍म से राज कपूर के नाति और रणबीर कपूर के भाई आदर जैन बॉलीवुड में डेब्‍यू कर रहे हैं।

यह भी पढें:  मधुर को मिली राहत, ‘इंदु सरकार’ का नया गाना हुआ लॉन्‍च

सिर्फ आदर जैन ही नहीं उनके अपोजिट नजर आने वाली आन्‍या सिंह भी यशराज फिल्‍म्‍स की नई खोज के रूप में सामने आई हैं। आन्‍या भी ‘कैदी बंद’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू कर रही हैं।

फिल्‍म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। अब इसका पहला गाना भी लॉन्‍च हो गया है। फिल्‍म में सात अंडर ट्रायल कैदियों की कहानी दिखाई गई है। फिल्‍म कैदी बंद पर्दे पर 25 अगस्‍त को रिलीज होने वाली है।

 

 

LIVE TV