नेहरू की तारीफ पर आईएएस अफसर को सजा

आईएएस अफसरभोपाल। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की तारीफ करने पर मध्‍यप्रदेश के आईएएस अफसर को सजा मिली है। बर्वानी जिले के डीएम अजय‍ सिंह गंगवार को तबादला कर दिया गया है। उन्हें भोपाल सरकार के एक मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी बना दिया गया है। डीएम अजय सिंह ने फेसबुक पोस्ट के जरिए नेहरू पर अपनी राय दी थी।

पायनियर की रिपोर्ट के मुताबिक मंत्री लाल सिंह आर्य ने चीफ सेक्रेटरी को डीएम अजय सिंह गंगवार के खिलाफ एक्शन लेने का आदेश दिया था। आईएएस गंगवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर राजनीतिक बयान देने पर यह एक्शन लिया गया है।

हालांकि उनके ट्रांसफर लेटर में कहीं भी फेसबुक पोस्ट का जिक्र नहीं किया गया है। लेकिन अब मामला सोशल मीडिया से जुड़ा होने के कारण विवादों में आ गया है।

फेसबुक से लेकर ट्विटर तक लोग इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। कुछ लोग इसके लिए एमपी की शिवराज सिंह चौहान सरकार को जिम्मेदार बता रहे हैं। तो कुछ मोदी पर भी हमला कर रहे है।

आईएएस अफसर की फेसबुक पोस्ट

जरा ग‍लतियां बता दीजिए, जो नेहरू को नहीं करनी चाहिए। उन्होंने आपको 1947 में हिन्दू तालिबानी राष्‍ट्र बनने से रोका तो यह उनकी गलती थी? उन्होंने आईआईटी, इसरो, भेल की शुरुआत की तो ये उनकी गलती थी? आशाराम और रामदेव की जगह साराभाई, होमी जहांगीर को सम्मान दिया, ये उनकी गलती थी? उन्होंने देश में गोशाला और मंदिर की जगह यूनिवर्सिटी खोली, ये उनकी गलती थी? या उन्होंने आपको अंधविश्वासी होने से बचाया, ये उनकी गलती थी? इन सब गलतियों के लिए गांधी परिवार को देश से माफी तो बनती है।

LIVE TV