तीसरी बार पिता बनने जा रहे अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड के संग तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ये खास नोट

मुंबई। बॉलीवुड में कुछ स्टार्स अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। इनमें कई अभिनेताओं का नाम शामिल है, हालांकि इन दिनों ऐसे ही एक अभिनेता का नाम सुर्खियों में है। वो भी उनकी गर्लफ्रेंड की वजह से। हम बात कर रहे हैं अर्जुन रामपाल की। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक जानकारी देते हुए बताया है कि उनकी गर्लफ्रेंड प्रेगनेंट हैं।

तीसरी बार पिता बनने जा रहे अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड के संग अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ये खास नोट

अर्जुन रामपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड Gabriella Demetriade के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया है कि ‘तुम्हें पाकर और इस नई शुरुआत के लिए धन्य हूं। इस बच्चे के लिए शुक्रिया बेबी।’ इस तस्वीर के जरिए ही अर्जुन रामपाल ने बताया है कि वह तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। गौरतलब हो कि इससे पहले एक्स वाइफ मेहर जेसिया से उनकी दो बेटियां माहिका और मायरा हैं।

पाकिस्तान का एक और झूठ, भारत द्वारा उसके F16 लड़ाकू विमान को मार गिराने की बात को नकारा…

https://www.instagram.com/p/BwmuNENFDOz/

वहीं अब उनकी गर्लफ्रेंड से उनको तीसरी बार पिता बनने का सुख मिलने जा रहा है। वहीं इस मौके पर अर्जुन रामपाल काफी उत्साहित भी हैं। उन्होंने जो फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, उसे देखकर लगता है कि उन्होंने कोई मैटर्निटी फोटोशूट करवाया है।

बताते चलें कि अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड Gabriella एक साउथ अफ्रीकी मॉडल हैं। उन्होंने 2009 में मिस इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लिया था। साथ ही वह एफएचएम की विश्व की 100 सेक्सी महिलाओं में भी चुनी गई हैं।

सुबह का नाश्ता या बच्चों का टिफिन 5 मिनट में तैयार करें ये टेस्टी नाश्ता, बेसन का चिल्ला

गौरतलब हो कि गैबरिला को मिस आईपीएल बॉलीवुड का खिताब जीतने के बाद उन्हें काफी ख्याति मिली थी। वह आईपीएल की टीम डेक्कन चार्जर्स को रिप्रेजेंट भी कर चुकी हैं। इसके अलावा वह कुछ फिल्मों के साथ-साथ म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं।

LIVE TV