केजरीवाल को भारी पड़ी चौतरफा दुश्मनी, एक झटके में चली गई सीएम की कुर्सी, बन गए ‘मुर्खमंत्री’  

अरविन्द केजरीवालनई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के दिन शायद इन दिनों अच्छे नहीं चल रहे हैं या फिर लोगों की आलोचना करते-करते वे खुद आलोचनाओं का भण्डार हो गए हैं। इसका जीता जागता उदाहरण है गुरूवार यानी 1 जून 2017 को देखा गया उनका विकीपीडिया पेज। वैसे तो उनके नाम और पद के साथ उनके व्यक्तित्व से सभी भली-भांति वाकिफ हैं। लेकिन फिर भी इस पेज को देखने के बाद केजरीवाल से जुड़ी जो गूढ़ जानकारी हासिल होती है उसके बारे में तो शायद केजरीवाल को भी अंदाजा न होगा। बता दें विकी पेंज पर केजरीवाल को ‘केजरीबवाल’ और पद के स्थान पर मुख्यमंत्री की जगह ‘मुर्खमंत्री’ दर्शाया गया है।

बता दें गूगल सर्च इंजन में केजरीवाल टाइप करने पर सबसे ऊपर परिणाम आता है उनके विकिपीडिया पेज का।

आपने कई बार सुना होगा, “नाम में क्या रखा है”। लेकिन, अगर नाम में कुछ रखा न होता तो मानहानि केस क्यों होता।

फिलहाल पेज पर आप नेता का नाम अरविंद केजरीबवाल बताया गया है। ऐसा लगता है कि शायद यह उनके पूर्व में किए गए कामों को ध्यान में रखकर बताया गया होगा।

गौर करने वाली बात है कि विकिपीडिया पेज केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी को ‘आम आमदनी पार्टी’ बता रहा है। अब इसके पीछे उसकी क्या मंशा होगी ये तो वो ही जाने।

पेज पर आगे केजरीवाल के पद को लेकर भी कुछ अलग ही शब्द इस्तेमाल किया गया है। जनता उन्हें दिल्ली का मुख्यमंत्री जानती है लेकिन पेज उन्हें दिल्ली का मुर्खमंत्री बता रहा है।

पेज ने केजरीवाल के प्रोफेसन को लेकर जो ब्योरा दिया है उसके मुताबिक वे भारतीय सिनेमा आलोचक, पार्ट टाइम राजनीतिज्ञ, आम आमदनी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुर्खमंत्री हैं। ऐसा लगता है कि उनकी फिल्में देखने के शौक के चलते उन्हें भारतीय सिनेमा आलोचक और पार्ट टाइम राजनीतिज्ञ बताया गया है।

ऐसा लग रहा है कि केजरीवाल के विकिपीडिया पेज से छेड़छाड़ हुई है। किसी ने जानबूझकर पेज और उस पर दी गई जानकारी से छेड़छाड़ की है।

बता दें अगर ऐसा हुआ है तो इसमें हैरान करने वाली कोई बात नहीं है। विकिपीडिया पेज कोई भी कहीं से भी एडिट कर सकता है। एडिट करते ही अपडेटेड जानकारी वेबपेज पर आ जाती है।

विकि पेज को बदलना बहुत ही आसान है। किसी भी पेज की जानकारी को बदलने के लिए वहां दिए गए edit ऑप्शन का इस्तेमाल करना होता है।

जानकारी बदलने के बाद आपको ‘बदलाव सुरक्षित करें’ (सेव) बटन को दबाना होता है। आप बदलाव सुरक्षित करने के पहले अपने परिवर्तनों की झलक देखने के लिए प्रिव्यू बटन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

LIVE TV