अयोध्या फैसले को लेकर प्रशासन अलर्ट, व्यवस्था कायम रखने के लिए किया ये काम

Riport- UMA MISHRA

मऊः – बाबरी मस्जिद – राम मंदिर विवाद को एक लंबा वक्त हो गया है। यह मामला वर्षों से कोर्ट में है। अब इसका फैसला जल्द ही आ सकता है। फैसला आने को लेकर मऊ जिले में भी प्रशासन पुरी तरह से अलर्ट हो गया है।

इसकों लेकर शान्ति कमेटी पीस कमेटी के साथ ही जनपद वासियों से फैसला आने के बाद धैर्य के साथ शान्ति व्यवस्था कायम रखने की अपील करने के लिए वाराणसी जोन के एडीजे और आजमगढ मंडल के डीआईजी ने डीएम और एसपी के साथ जिले का जायजा लिया। इसके साथ ही नगर क्षेत्र के शाही कटरा मैदान पर शान्ति कमेटी के साथ बैठक किया। इसके बाद सीतला मंदिर का भी निरीक्षण किया।

बताते चले कि मऊ जिले को प्रदेश के अति संवेदनशील जनपदों की श्रेणी में रखा गया है। 2005 दंगे के बाद यहां पर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगङने का भय हर वक्त प्रशासन को बना रहता है। इसलिए वाराणसी जोन के एडीजे ब्रज भूषण और आजमगढ मंडल के डीआईजी मनोज तिवारी ने जनपद में शान्ति व्यवस्था का जायजा लिया। क्योकि बाबरी मस्जिद – राममंदिर मामलें का कोर्ट द्वारा जल्द ही फैसला आ सकता है। इसलिए सभी वर्गों से सौहार्द कायम करने की अपील किया गया।

इस दौरान शाही कटरा के मैंदान पर शान्ति कमेटी के साथ बैठक किया। इस दौरान हिन्दू और मुसलमान वर्ग के लोगों से आपसी सौहार्द के साथ अयोध्या मसले पर आने वाले फैसले का स्वागत करने की अपील किया। इस दौरान एडीजी ब्रज भूषण ने कहा कि अयोध्या मामलें पर जल्द ही फैसला आ सकता है। इसके लिए पुलिस प्रशासन तैयार है। पुलिस हर वक्त ही तैयार रहती है। इस फैसलों को लेकर शान्ति कमेटी, पुलिस मित्र के साथ ही सभी वर्गों से वार्ता कर प्रशासन का सहयोग करने की अपील किया गया।

सीओ आवास के पास युवक की धारदार हथियार हत्या, पुलिस को भनक तक नहीं…

फैसला आने पर सभी लोग इसका स्वागत करेगे। इसके बाद शाही मस्जिद के बङे मौलाना इफ्तेखार अहमद मिफ्ताही ने बताया कि इसी मैदान से जनपद ही नही प्रदेश और देश में शान्ति और अमनों चयन का पैगाम जाता है। अयोध्या मसले पर सभी लोग कोर्ट के फैसला का स्वागत करेगे। जो भी निर्णय आयेगा उसे माना जायेगा। इसके बाद एडीजे और डीआईजी ने सीतला मंदिर पहुच पर मत्था टेका। साथ ही वहा का भी जायजा लिया।

LIVE TV