अमेरिका: वाशिंगटन DC में हुई फायरिंग, 6 वर्षीय बच्ची को लगी गोली

अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में शुक्रवार रात एक हथियारबंद बदमाश ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। फायरिंग में एक छह साल की बच्ची की मौत हो गई। वहीं फायरिंग में पांच और लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फायरिंग का यह मामला दक्षिण-पूर्वी वाशिंगटन के कांग्रेस हाइट्स क्षेत्र में सामने आया है। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी भी है। घटना शुक्रवार रात 11 बजे के बाद की है। फायरिंग करने वाले की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस घटना का वीडियो जारी करने वाली है। पुलिस ने आरोपी के बारे में जानकारी देने वाले को 60 हजार डॉलर देने का ऐलान किया है।

घटना की जांच कर रहे मेट्रोपोलिटन पुलिस विभाग के प्रमुख रॉबर्ट कोंटे अनुसार फायरिंग की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंच गए थे। घटनास्थल पर जख्मी पड़ी बच्ची को तुरंत अस्पताल लेकर आया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की पहचान निया कॉर्टनी के रूप में हुई है।

LIVE TV