अमरोहा में हिंसा की आशंका के चलते हाई अलर्ट, प्रशासन ने चलाया चेकिंग अभियान

REPORT:-NADIM AHAMAD/AMROHA

अमरोहा में जुमे की नमाज़ को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। नेशनल हाईवे पर बने टोल टैक्स पर पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चला गया जिससे कोही भी असामाजिक तत्व अमरोहा में दाखिल नही हो सके।

CAA व NRC को लेकर देश भर में विरोध के साथ साथ पिछले शुक्रवार को यूपी के जनपद अमरोहा में भी CAA व NRC के विरोध में जुमे की नमाज के बाद लोग इकट्ठा होकर नागरिकता कानून के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे थे.

अमरोहा में हाई अलर्ट

अचानक प्रोटेस्ट करे रहे लोग और पुलिस में झड़प होने लगी जिसको देखते ही देखते प्रोटेस्ट ने उपद्रव का रूप ले लिया था। शुक्रवार को नमाज के बाद से शाम तक उपद्रव होता रहा जिसमें कई पुलिसकर्मी व कई प्रदर्शनकारियों घायल हुए थे। इस घटना के बाद पुलिस महकमे नें इस उपद्रव में अमरोहा से बाहर के लोगो के भी शामिल होने की आशंका जताई थी।

पर्यटन स्थल औली पहुंचने में लोगों को हो रही खास पुरेशान, स्थानीय और पुलिस प्रशासन जिम्मेदार

जिसको देखते हुवे अमरोहा को दिल्ली से जोड़ने वाले टोल टैक्स पर पुलिस ने चेंकिंग अभियान चलाया और अमरोहा आने वाले यात्रियों के आईडी कार्ड चेक करने के साथ समान की भी तलाशी ली।

अमरोहा में जुम्मे को देखते हुवे नेट सेवाओ को बंद कर दिया गया हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है जिससे कोही भी घटना ना घटित हो

LIVE TV