अब शाकाहारी लोग भी खाएं जमकर वेजिटेरियन फिश, जानें कहाँ मिलेगी…

इंसान तीन तरह के होते हैं एक शाकाहारी, दूसरा मांसाहारी और तीसरा जो इन दोनों का ही सेवन करते हैं। जो लोग मांसाहार होते हैं वे चाहें तो वेजिटेरियन डिशेज का स्वाद चख सकते हैं, लेकिन शाकाहार वालों के लिए ऐसा करना संभव नहीं होता।

वेजिटेरियन फिश,

लजीज नॉन वेज आइटम्स को देखकर भी वे चख नहीं सकते हैं। हालांकि आज हम आपको एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।

ऐसा इसलिए क्योंकि अब शाकाहारी लोग भी मछली से बनें व्यंजनों का लुफ्त उठा सकेंगे। आपको भले ही हमारी इस बात पर यकीन न हो, लेकिन यह सच है।

दरअसल,लंदन के एक रेस्टोरेंट में आजकल शाकाहारी मछली परोसी जा रही है। अब आप यही सोच रहे होंगे कि मछली भला शाकाहारी कैसे हो सकती है? चलिए हम आपको पूरी बात बताते हैं।

लंदन में डैनयिल सटन के एक नए रेस्टोरेंट के मेन्यू को कुछ इस तरह से बनाया गया है जिसमें मछली से लेर कॉकटेल तक सब कुछ शामिल है। रेस्टोरेंट के मालिक का ऐसा दावा है कि उनके यहां की फिश असल में फिश नहीं है।

रेस्टोरेंट के मालिक सैटन का कहना है कि, वे अपने ग्राहकों को शाकाहारी मछली परोस रहे हैं जिसके लिए उन्होंने बहुत एक्सपेरिमेंट किया और उनकी कोशिश सफल रही।

वेज फिश बनाने के लिए केले के फूल और समुद्री पौधे सैम्फायर का इस्तेमाल किया गया।

इसे डिप फ्राई करके परोसा जा रहा है। इसका टेस्ट बिल्कुल फिश की तरह होता है। इसके साथ ही रेस्टोरेंट में शाकाहारी झींगा भी बनाया जा रहा है जिसके लिए जापानी आलू के स्टार्च का उपयोग किया जा रहा है।

ये नौकरी है इतनी अजीब जिसे जानकर आपके उड़ जाएंगे होश…

लोगों को यह काफी पसंद आ रहा है और इसकी डिमांड दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। रिजल्ट अच्छा आने पर रेस्टोरेंट फुल वेज मेन्यू जारी कर दिया है। लंदन के लोग इन वेज फिश डिशेज को काफी चाव से खा रहे हैं।

इसे केवल वेजीटेरियन ही नहीं बल्कि नॉन वेज लोग भी काफी पसंद कर रहे हैं। वाकई में यह काफी यूनिक है और इससे वेजीटेरयन को नॉन वेज का स्वाद तो कम से कम पता चलेगा।

LIVE TV